} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

स्वास्थ्य मेले में 250 लोगों ने लिया स्वास्थ्य मेले का लाभ



ग़ाज़ीपुर, 21 अप्रैल (dil India live )। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए 18 से 23 अप्रैल तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिस के क्रम में गुरुवार को रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय के द्वारा दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने अन्य विभागों के द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल का भी निरीक्षण किया। आज के इस स्वास्थ्य मेले में करीब 250 लोगों का स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण का किया गया।

निरीक्षण के उपरांत आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय ने विभाग के कार्यक्रमों की उपलब्धि पर समस्त कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में बेहतर कार्य करने एवं अच्छा कार्य करने की शुभकामनाएं दी। साथ ही भविष्य में अपने स्तर से यहां पर कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए जो भी मदद संभव होगा उसे वह जरूर करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से सरकार के द्वारा चलने वाली सभी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी है।

बीपीएम बबीता सिंह ने बताया कि इस स्वास्थ्य मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा गर्भवती की गोद भराई एवं 5 साल से कम उम्र के बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी किया गया। इसके अलावा टीकाकरण ,आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों का कार्ड बनाया जाना, कोविड-19 टीकाकरण ,कोविड-19 जांच के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के रखरखाव संबंधित जानकारी भी लोगों को दी गई।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के नोडल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ मनीष कुमार चिकित्सा अधीक्षक, डॉ अनिल कुमार, डॉ आर के सिंह, डॉ संजय कुमार चिकित्सा अधिकारी, बीसीपीएम सुनील कुमार, आनंद कुमार ,आशुतोष कुमार सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश कुमार ,रवि शेखर गौतम, श्री राम चंद्र गौड़ के साथ ही ब्लॉक की समस्त एएनएम,आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: