} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

ईद की खरीदारी में काटन का तड़का

गली-मुहल्लों से लेकर मॉल तक पहुंची ईद की खरीदारी


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live )।  मोमिनीन ने आज सहरी करके 28 वां रोज़ा मुकम्मल करेंगे। अलविदा जुमा सम्पन्न होने के बाद अब सुबह से ही बाज़ार में भारी भीड़ उमड़ी हुई है। बनारस के सभी बाज़ार खरीदारों से गुलज़ार हैं। गली मुहल्लों से लेकर मॉल तक में ईद की खरीदारी अपने शबाब दिखाई दे रही है।बाजार के ब्रांडेड वस्त्र ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। यूथ में ब्रांडेड कपंनियों के कपड़ों की खरीदारी करने को ज्यादा उत्सुकता दिख रही हैं। आयशा सूट घर, के इसार अख्तर बताते हैं कि लेडिज कपड़ो की खरीदारी दोपहर से लेकर रात तक हो रही है। भीषण गर्मी के चलते सभी का ज़ोर काटन पर है। लडकियों की पहली पंसद पटियाला सूट, पैंट, पलाजो, गाउन फ्राक, शरारा कमिज, लहंगा चोली आदि की अत्यधिक डिमांड है। 

दरअसल अलविदा जुमे का मतलब ही होता है कि अब रमज़ान रुख्सत हो रहा है और ईद आएगी। यही वजह है कि अलविदा जुमा बीतते ही तमाम मोमिनीन ईद की तैयारियों को अब अंतिम रुप देने में लग जाते हैं। ज्यादातर लोग दोपहर में एसी मार्केट का रुख कर रहे हैं। जैसे ट्रेंड, स्पेंसर्स, वी मार्ट, विशाल मेगा मार्ट, जालान आदि में भीड़ उमड़ रही है तो शाम में परम्परागत बाज़ारों का रोज़ेदार रुख कर रहे हैं। रोज़ा खोलने के बाद से देर रात तक दालमंडी, नई सड़क, दशाश्वमेध, चौक, गुरुबाग, अर्दली बाज़ार आदि में लोगों की भी ड़ जुट रही है। यहीं नहीं भीषण गर्मी के चलते काफी ऐसे लोग हैं जो भीड़ और गर्मी से बचने के लिए गली-मुहल्लों से ईद की खरीदारी कर रहे हैं। जैसे बड़ी बाज़ार, पीलीकोठी, मदनपुरा की गलियांं, बजरडीहा, अर्दली बाज़ार की गलियों में खरीदारी करते दिख जा रहे हैं। बाज़ार ही नहीं गली-मुहल्लों में भी ईद की रौनक है। इसको लेकर युवा वर्ग कुर्ता पाजामा, कालीदार कुर्ता पाजामा, खान ड्रेस की अधिक डिमांड है। 

कोई टिप्पणी नहीं: