} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

बाल विवाह रोकथाम के लिए निकाली जन जागरूकता रैली


हिमांशु राय
Ghazipur (dil India live )। मिशन शक्ति 4.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बाल विवाह रोकथाम को लेकर ब्लॉक स्तर पर स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी करने और जागरूकता रैली निकालने के लिए शासन से निर्देश आया था। जिस के क्रम में जनपद के 6 ब्लॉक मरदह, बिरनो, जखनिया, मनिहारी, सदर और देवकली में जागरूकता रैली के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया के मौके पर बाल विवाह करने की परंपरा सालों से चली आ रही है। इसी परंपरा को रोकने और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के आयोजन का शासन से निर्देश मिला था। जिस के क्रम में सुनीता सिंह मरदह, सुशील मिश्रा एवं मनीष राय बिरनो, चाइल्ड हेल्पलाइन गाजीपुर जखनिया, प्रियंका प्रजापति प्रभारी सेंटर मैनेजर मनिहारी, नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी सदर, गीता श्रीवास्तव संरक्षण अधिकारी देवकली में ड्यूटी लगाई गई थी। इन सभी लोगों ने सुबह 8 बजे बीआरसी पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी के देखरेख में जागरूकता रैली निकाली।

महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय ने सदर में खंड शिक्षा अधिकारी नगर अशोक गौतम के देखरेख में जागरूकता रैली निकाली। जो प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज से होते हुए मिश्र बाजार के साथ ही अन्य इलाकों में भ्रमण करते हुए और बाल विवाह पर रोकथाम के लिए लोगों को संदेश देते हुए वापस प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज पर आकर खत्म हुई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नगर अशोक गौतम ने बताया कि आज के रैली का 2 महत्व है। पहला तो बाल विवाह पर रोकथाम के लिए जन जागरूकता करना। साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना।

कोई टिप्पणी नहीं: