} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

राजेश अध्यक्ष, मृदु मेहरोत्रा सचिव बनी

भारत विकास परिषद का 38 वां दायित्व ग्रहण समारोह 



वाराणसी १९ अप्रैल (दिल इंडिया लाइव)। भारत विकास परिषद के 38वें दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन रुद्राक्ष इण्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां भारती एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्रो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद वन्देमातरम गीत को पूनम केशरी, मधुमा, निशा, इसके ने सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद दायित्व ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई।

दायित्व ग्रहण प्रक्रिया में राजेश केशरी ने शाखा अध्यक्ष और मृदु मेहरोत्रा ने सचिव पद की जिम्मेदारी वहन की। वहीं महिला संयोजिका पद का दायित्व शालिनी जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष पद राजेश जायसवाल बने। शपथ ग्रहण कराने का कार्य प्रान्तीय अध्यक्ष मुकुल शाह ने किया। नये सदस्यों को संकल्प प्रान्तीय महासचिव रवि-प्रकाश जायसवाल ने दिलाया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानी प्राद्यवानी एवं निशा त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन श्री विजय नारायण कपूर एवं श्री गोविन्द भरानी ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी सारनाथ के केन्द्रीय उच्पतिब्बती संस्थान के कुलपति पद्यश्री प्रो० रोशे नवांग सामतेन रहें एवं विशिष्ट अतिथी चन्द्र मोहन (क्षेत्र संयोजक, स.ग्रा., विचास आर एसएस) रहें।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष राजेश केशरी ने अपनी भावी योजनाओ पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि वे स्वास्थय एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करेंगे। इसके अलावा हमलोगों का स्थायी प्रकल्प एनिमिया पर एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर जागरूक कार्यक्रम कराएंगे।

इस दौरान टीम अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सचिव अनिल मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष रवि दूबे एवं महिला संयोजिका रंजना को उनके सफलतम कार्यकाल के लिये बधाई दी गयी। धन्यवाद गोविन्द किशनानी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी ब्रहमानन्द, प्रमोद रामजी कैलाश नाथ, राम जायसवाल, बिमल केडिया, हेमत तकरेजा, संदीप, अजय सिंह, एवं मनीष आदि लोग उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: