www.dilindialive.org पर स्थानीय व देश दुनिया की प्रमुख खबरों के लिए हमारे साथ बनें रहें। यहां हम आपको एजुकेशन, फैशन, कल्चरल, धर्म, आध्यात्म, क्राइम व कला आदि से जुड़े ताजा मुद्दों, समाचारों से करेंगे अपडेट।
ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022
रमज़ान हेल्प लाईन: आपके सवालों का जवाब दे रहें हैं मुफ्ती साहब
वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। मैंने ज़कात का पैसा निकाला ही था कि एक अज़ीज ने उधार माग लिया और कहा कि कि, १०दिन में दे देंगे मगर रमज़ान की १३ तारीख हो गई है, अब तक ज़कात का पैसा नन्हीं मिला। मेरे लिए मुफ्ती साहब क्या हुक्म है? रमज़ान हेल्प लाईन में पुराना पुल के वसीम अहमद के इस सवाल के जवाब में उलेमा ने कहा कि ज़कात की जब नियत कर ली थी तो ज़कात का पैसा निकालने के बाद उस पर आपका भी कोई हक़ नहीं रहा, किसी को देने का तो सवाल ही नहीं उठता। ये सरासर गलत है, क्यों कि जब ज़कात का पैसा निकाला जाये तो उसे फौरन हक़दार को दे दिया जाये। उलेमा ने कहा कि जब वो शख्स रकम देगा तो ज़कात देना है अगर उसने वक्त पर रकम नहीं दी तो आपको ताबान देना होगा, यानी अपने पास से रकम देना होगा। जब वो दे दे तो उसे रख लें। रोज़ेदार रोज़ा पहले खोले की पहले दुआ पढ़ी जाये? मो. रज़ा ने यह सवाल किया नयी बस्ती से, जिस पर उलेमा ने कहा कि पहले बिस्मिल्लाह करके रोज़ा खोले फिर रोज़े की दुआ पढ़े।रमज़ान हेल्प लाइन में आये इन सवालों का जवाब मुफ्ती बोर्ड के सदर मुफ्ती मौलाना अब्दुल हादी खां हबीबी, सेक्रेटरी मौलाना हसीन अहमद हबीबी व मदरसा खानमजान के उस्ताद मौलाना अज़हरुल कादरी ने दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें