} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 3 अप्रैल 2022

पहले रोज़े पर गूंजी अज़ान की सदाएं

खजूर और पानी से रोज़ेदारो ने खोला पहला रोजा

वाराणसी ०३ मार्च (दिल इंडिया लाइव)। रमजान के पहले रोज़ मस्जिदों से जैसे ही आज़ान की सदाएं गूंजी, अल्लाह हू अकबर अल्लाह हू अकबर...। तमाम रोजेदारों ने खजूर और पानी से इस साल का पहला रोजा खोला। इस दौरान दस्तरखान पर तमाम लजीज पकवान सजाए गए थे। रोज़ादारो ने इफ्तार का लुत्फ उठाया। उधर दावते इस्लामी की ओर से रोज़ेदारो ने कंकड़ियाबीर मस्जिद में इशतेमाई रोज़ा इफ्तार का एहतमाम किया गया। यहां मुल्क और कौम के लिए दुआ भी की गई।
ऐसे ही शहर और आस पास के इलाकों में मुस्लिमों ने अज़ान की सदाओं पर इफ्तार किया। डर्बीशायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने बताया कि रहमत का रमजान मुबारक का पहला अशरा शुरू हो गया। 

रमजान में शैतान होता है गिरफ्तार

डॉ साजिद अततारी कहते हैं कि
रमजान मुबारक बेहद मुकद्दस त्योहार है। रमजान मुबारक आते ही शैतान गिरफ्तार कर लिया जाता है। जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते है और जहन्नुम के दरवाजे रब बंद कर देता है।


कोई टिप्पणी नहीं: