} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 16 अप्रैल 2022

अब शिखा और शालिनी अग्रवाल के हाथों में दर्पण की कमान

महिला काशी दर्पण का 12 वां पद ग्रहण समारोह मना



वाराणसी 16 अप्रैल (दिल इंडिया लाइव)। महिला काशी दर्पण की वर्ष " 2021 2022" की अध्यक्ष हीमा रस्तोगी की विदाई व नये सत्र 2022-2023 के लिए शिखा अग्रवाल को अध्यक्ष और शालिनी अग्रवाल को सचिव बनाये जाने का भव्य आयोजन एक होटल में किया गया।

सत्र बदलने के साथ ही नई अध्यक्ष व सचिव की टीम नई उमंग के साथ पदासीन हुई। उन्होंने अपनी नई सोच के साथ नये नये कार्यक्रम के साथ संस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने का खाका खींचा। आयोजन के दौरान इस वर्ष पद ग्रहण समारोह पर लता मंगेशकर को श्रद्धांजली देते हुए उनके गाये गानों पर नृत्य व गायन का आयोजन कर संस्था सदस्यों द्वारा किया गया है। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मिनाक्षी अग्रवाल का हमेशा से यही प्रयास रहता है कि वे महिलओं की छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालती है। यह मंच उन्होंने महिलओं के बेहतर सोच के साथ आगे आने के लिए बनाया है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर होना समाजसेवा जैसे कार्यों के लिए प्रेरित किया और वह इस नेक कार्य में सफल रही।

आयोजन में संस्था की सदस्य दिव्या ने गीत पेश किया जहाँ में जाती हूँ होटो पे ऐसी बात...। लग जा गले, वो चलो, वो चली देखो प्यार की गली से सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर मुस्कान व वर्षा केशरी ने, मोरनी बागा में बोले स्वर... तो रूपाली ने पेश किया, अजीब दास्ता है ये...। स्वर व शिल्पी ने, तेरा मेरा प्यार अमर...व सीमा जायसयवाल ने दो घुटं मुझे भी पिला दें। हिमा ने जीया जले जा जले...प्रस्तुत कर लता मंगेशकर की याद ताजा कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं: