} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

Post office: अधिकारियों का स्वागत और विदाई

वाराणसी परिक्षेत्र में अब नये डाक अधीक्षक, हुआ स्वागत



Varanasi(dil india live)। वाराणसी डाक परिक्षेत्र में अधिकारियों के स्थानांतरण पर विदाई और स्वागत समारोह का क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजन किया गया। कैण्ट स्थित पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में सहायक निदेशक (प्रथम) श्री राम मिलन को अधीक्षक डाकघर, जौनपुर मंडल के पद पर स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, जौनपुर मंडल से श्री पीसी तिवारी द्वारा अधीक्षक डाकघर, वाराणसी पश्चिमी मंडल पद पर और श्री ब्रजेश शर्मा द्वारा पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में सहायक निदेशक (प्रथम) का पद भार सँभालने पर डाककर्मियों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने सभी अधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 

इस अवसर पर वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर  राजन राव, सहायक निदेशक (द्वितीय) कृष्ण चंद्र, सहायक लेखा अधिकारी संतोषी राय, सहायक डाक अधीक्षक आरके चौहान, निरीक्षक डाक श्रीकांत पाल, इंद्रजीत पाल, शशिकांत कन्नौजिया, प्रमोद कुमार, राजेंद्र यादव, श्रीप्रकाश गुप्ता, अजिता, अभिलाषा, राहुल वर्मा, राकेश कुमार सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुमारी अजिता ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: