} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 24 अप्रैल 2022

भारत में 265 स्थानों पर एक साथ लगा रक्तदान शिविर

रक्तदान के लिए उत्साहित दिखे निरंकारी भक्त

निरंकारी मिशन ने मनाया मानव एकता दिवस 


वाराणसी २४ अप्रैल (दिल इंडिया लाइव)।  संपूर्ण मानवता को समर्पित संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में आज पूर्व निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह महाराज के बलिदान को मानव एकता दिवस के रूप में याद करते हुए एक महा रक्तदान शिविर मलदहिया स्थित संत निरंकारी भवन पर आयोजित किया गया। इसमें 300 यूनिट से ऊपर रक्त मिलकर एकत्र किया गया जिसमें सर सुंदरलाल चिकित्सालय, शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय ने मिलकर रक्त एकत्रित किया। सैकड़ों की संख्या में निरंकारी भक्तों ने ब्लड ब्लड ब्लड नामांकन के बाद ब्लड बैग लेकर अपनी अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भक्तों के साथ वाराणसी के एडीएम सिटी गुलाबचंद ने रक्तदान किया। 


शिविर का उद्घाटन वर्चुअल रूप में 12:00 बजे निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा ने दिल्ली से किया। पूरे भारत रत में 265 स्थानों पर रक्तदान शिविर निरंकारी मिशन द्वारा एक साथ आयोजित किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के दिशा निर्देशन में भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आज इस रूप में मानव एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसका एकमात्र मकसद मानव और मानव के बीच एकता स्थापित करना है। रक्तदान के माध्यम से सत्य और सात्विकता को मानव के रग में प्रवाहित करना है क्योंकि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का नारा है कि खून नाड़ियों में बहना चाहिए नालियों में नहीं। इस रक्तदान महा शिविर के साथ-साथ निरंकारी मिशन में एक भव्य सत्संग का भी आयोजन किया गया जिसमें निरंकारी मिशन के तीसरे सद्गुरु बाबा गुरबचन सिंह जी और उनके अनन्य भक्त चाचा प्रताप सिंह के बलिदान को हृदय से याद किया गया। वो मानव एकता की रक्षा करते करते 24 अप्रैल 1980 को कुर्बान हो गए और तब से सतगुरु बाबा हरदेव सिंह के दिव्य आदेश से यह रक्तदान शिविर लगातार आयोजित किया जा रहा है। आज वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा की रहनुमाई प्राप्त है।

इस अवसर पर निरंकारी भवन पर लंगर प्रसाद का वितरण  चलता रहा। निरंकारी साहित्य का भी स्टॉल लगाया गया इस पूरे कार्यक्रम को निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने संभाला। इस अवसर पर निरंकारी सत्संग में एकत्र सैकड़ों भक्तों को जोनल इंचार्ज सिद्धार्थ शंकर सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में एपेक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर एस के सिंह भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: