} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

साड़ी कारखाने में आग से चार जिंदा जले

दर्दनाक हादसे से अशफ़ाक नगर बुनकर मुहल्ले में मचा कोहराम




वाराणसी १४ अप्रैल (दिल इंडिया लाइव)। मोहल्ला अशफ़ाक़ नगर में एक साड़ी फिनिशिंग का कार्य करने वाले कमरे में आग लगने से हुए हादसे में पिता,पुत्र समेत चार बुनकर जिंदा जल गए। इस हादसे में चारों की मौत हो गई।

हादसा सुबह लगभग 11:30 बजे का है। आग से कमरे के अंदर कार्य करने वाले 4 लोग घिर गए और बाहर नहीं निकल पाये। मोहल्ले वालों ने संकरी गली में स्थित कमरे में पानी डाल कर आग बुझाई और जबकि वहां रखा गैस सिलेंडर बाहर सुरक्षित निकाल लिया। जिसके चलते हादसा और विकराल रूप धारण नहीं कर सका। संकरी गली में आमने सामने कई घर हैं। आग में घिरे चारों व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु अंदर ही कमरे में आग बुझने से पहले ही हो गई। जानकारी होते ही वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौके पर पहुंचे पर उनके और फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले मोहल्ले वालों ने तत्परता से आग तो बुझा दी मगर मौत का मंज़र वो नहीं रोक सके। साड़ी फिनिशिंग के 12 फुट × 10 फुट के कमरे में साड़ी, फोम, फिनिशिंग सामग्री रखी थी जो सिंथेटिक थी और जिससे आग कमरे में तेजी से फैल गयी और आग रोकने के प्रयास में चारों लोग निकल ही नहीं पाए। 

पुलिस ने बताया कि आग जहां लगी वो सेराज़ अहमद का मकान B 21/221 अशफ़ाक़ नगर कालोनी में है । मकान मालिक बेंगलूर में रहते है। दुखद हादसे में मृतक एजाज़ 18 साल जिला अररिया बिहार, मुंतसिर 19 वर्ष जिला अररिया बिहार, आरिफ़ ज़माल 45 वर्ष अशफ़ाक़ नगर वाराणसी व शाबान 22 वर्ष अशफ़ाक़ नगर वाराणसी के रहने वाले थे। पुलिस ने चारों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना स्थल पर डीएम कौशलराज शर्मा, डीसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए थे।