} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 10 अप्रैल 2022

उत्कृष्ट कार्य के लिए डाककर्मियों को मिला 'डाक सेवा अवार्ड'

सम्पूर्ण महिला डाकघर, वाराणसी सिटी की पोस्टमास्टर सी. अनीथा 'डाक सेवा अवार्ड' से सम्मानित


लखनऊ (दिल इंडिया लाइव)। सिटी महिला डाकघर की पोस्टमास्टर श्रीमती सी. अनीथा को 'डाक सेवा अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्कृष्ट महिला कर्मचारी संवर्ग में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने श्रीमती सी. अनीथा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सामान्य डाक सेवाओं के अलावा सिटी डाकघर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रसाद के लिए भी नोडल ऑफिस है, जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई। गौरतलब है कि 'डाक सेवा अवार्ड' परिमंडलीय स्तर पर डाककर्मियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को इस वर्ष वैयक्तिक श्रेणी में 7 और समूह श्रेणी में 3 अवार्ड सहित कुल 10 डाक सेवा अवार्ड दिए गए। इनमें वैयक्तिक श्रेणी में वाराणसी परिक्षेत्र को दो अवार्ड प्राप्त हुए।    

वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी सिटी महिला डाकघर की पोस्टमास्टर श्रीमती सी. अनीथा को उत्कृष्ट महिला कर्मचारी संवर्ग और बलिया में  कसौंदर ब्रांच पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर श्री अरविन्द कुमार सिंह को ग्रामीण डाक सेवक संवर्ग में डाक सेवा अवार्ड से सम्मानित किया। पोस्टमैन और एमटीएस संवर्ग में श्री तेज बहादुर, पोस्टमैन प्रधान डाकघर प्रयागराज, डाक सहायक संवर्ग में श्री शरद यादव, डाक निरीक्षक और सहायक अधीक्षक संवर्ग में श्री नेत्रपाल सिंह, उत्तरी उपमंडल, आगरा मंडल,  समूह क और ख संवर्ग में श्री संजीव कुमार जैन, डाक अधीक्षक हरदोई मंडल, तकनीकी  संवर्ग में श्री राकेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ लेखाकार कार्यालय डाक लेखा, महाप्रबंधक लखनऊ  को डाक सेवा अवार्ड प्रदान किया गया। इसी क्रम में स्वच्छतम डाक घर की श्रेणी में बरेली, स्वच्छतम रेल डाक सेवा ऑफिस की श्रेणी में झांसी और स्वच्छतम स्पीड पोस्ट सेंटर श्रेणी में नेशनल सॉर्टिंग हब आगरा को डाक सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: