} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 10 अप्रैल 2022

रमज़ान गुनाहों की माफी का महीना है: नबील हैदर


Varanasi (dil India live )। रमज़ान तमाम मुसलमानो के लिए मगफिरत के साथ ही बेहतरीन इबादतों का महीना है। उक्त बातें जोहर की नमाज के बाद अर्दली बाज़ार में एक जलसे में तकरीर करते हुए सैय्यद नबील हैदर ने कहीं। उन्होंने कहा कि रमजान मुसलमानों के लिए बहुत ही मुबारक महीना है। इस महीने मुसलमानो की सबसे पवित्र किताब कुरान नाजिल हुई थी। नबील ने कहा कि रमज़ान के 30 दिनो को तीन भागों में बाटा गया है, जिसे अरबी में अशरा कहा गया है दस दस दिन के तीन अशरे होते है। पहला अशरे को रहमत का अशरा कहा जाता है। इस दौरान जितने भी नेक काम किए जाते है अल्लाह बंदे को अपनी रहमत बरसाता है। दूसरा अशरा मगफिरत यानी माफी का अशरा कहा जाता हैं। इसमें इबादत करने वाले बंदे की गुनाहों को अल्लाह माफ कर देता है। तीसरा अशरा बेहद खास माना गया है ये जहन्नम से आजादी का। जो बंदा रमज़ान का पूरा रोज़ा मुकम्मल करता है रब उसे जहन्नुम की आग से आज़ाद कर देता है।

कोई टिप्पणी नहीं: