} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 13 अप्रैल 2022

महावीर जयंती का काशी में मनेगा उत्सव

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा 


वाराणसी १३ अप्रैल (dil India live)। श्री दिगंबर जैन समाज काशी के तत्वावधान में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर श्री 1008 महावीर भगवान की 2621 वीं जन्म कल्याणक पर काशी में जश्न की तैयारी की गई है।

इस दौरान जहां विविध धार्मिक आयोजन होंगे वहीं गुरुवार 14 अप्रैल को प्रातः 8:15 बजे मैदागिन स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर भव्य शोभायात्रा, तीर्थंकर को चांदी के रथ पर विराजमान कराकर गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। यात्रा मैदगिन से प्रारंभ होकर बुलानाला, नीचीबाग,  आसभैरौ, चौक, ठठेरी बाज़ार होते  हुए सोरा कुआँ पहुँचेगी। वहाँ चैत्र मास में जन्मे तीर्थंकर महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में चैती की प्रस्तुति होगी। पुनः सोरा कुआँ से रथयात्रा प्रारंभ होकर ग्वालदास साहुलेन स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जाएगी। जहां तीर्थंकर महावीर स्वामी का 108 रजत कलशो से अभिषेक एवं पूजन इत्यादि कई धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। जैन समाज के उपाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि 14 अप्रैल गुरुवार को ही शाम 7:00 बजे से ग्वालदास साहूलेन स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भगवान महावीर का  झूलनोत्सव मनाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: