} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

ईएमटी ने पेश की नज़ीर

एंबुलेंस में तैनात ईएमटी ने मरीज का ईलाज करते  पहुंचाया ट्रामा सेंटर
ग़ाज़ीपुर 19 अप्रैल (दिल इंडिया लाइव)।108 एंबुलेंस लगातार लोगों को जीवन देने का काम कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार की देर रात सैदपुर तहसील के नैसारा गांव के पास मैजिक से एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था। जिसे आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाकर एडमिट कराया। उसके पश्चात उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ब्लीडिंग होने पर एंबुलेंस में तैनात ईएमटी ने 108 लखनऊ सेंटर के डॉक्टर की एडवाइज पर उसका इलाज करते हुए सुरक्षित ट्रामा सेंटर तक पहुंचाया।

सैदपुर ब्लॉक के 108 एंबुलेंस के इंचार्ज मोहम्मद फरीद ने बताया कि सोमवार को रात लगभग 9:30 बजे नैसारा गांव के पास अरुण कुमार पुत्र रविंद्र नाथ का एक्सीडेंट हो गया था। जिसे आसपास के लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में एडमिट कराया। लेकिन डॉक्टरों ने स्थिति को क्रिटिकल देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया। जिसके बाद पायलट अभिषेक यादव ने 15 मिनट के अंदर एम्बुलेंस लेकर पहुंचा और वाराणसी की तरफ मरीज को लेकर चल दिया। इस दौरान रास्ते में ही मरीज को मेजर ब्लडिंग होने लगी ,तो एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सोनू कुमार विश्वकर्मा द्वारा 108 लखनऊ सेंटर के डॉक्टर के एडवाइज पर इलाज करते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर सुरक्षित पहुंचाकर उन्हें वहां पर भर्ती कराया।

कोई टिप्पणी नहीं: