www.dilindialive.org पर स्थानीय व देश दुनिया की प्रमुख खबरों के लिए हमारे साथ बनें रहें। यहां हम आपको एजुकेशन, फैशन, कल्चरल, धर्म, आध्यात्म, क्राइम व कला आदि से जुड़े ताजा मुद्दों, समाचारों से करेंगे अपडेट।
ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़
बुधवार, 17 अगस्त 2022
Upwta ने Bsa का किया स्वागत
बोले बीएसए अरविंद पाठक महिलाओं की समस्याओं को करेंगे हल
Varanasi (dil india live). उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ वाराणसी का एक प्रतिनिधि मंडल वाराणसी के नवनियुक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक से मिला। इस दौरान बीएसए का जनपद का सभी महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महिला शिक्षक संघ की समस्त कार्यकारिणी द्वारा बीएसए को स्मृति चिह्न भेंट किया गया एवं संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं प्रयासों से अवगत कराया गया। बीएसए ने महिलाओं की समस्याओं के समाधान में सहयोग का आश्वासन दिया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष छवि अग्रवाल, महामंत्री दीप्ति मिश्रा, संयुक्त मंत्री मनीषा प्रसाद, संगठन मंत्री अनिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ नमिता सिंह, मीडिया प्रभारी अंकिता श्रीवास्तव एवं ब्लॉक अध्यक्ष काशी विद्यापीठ कविता बसाक आदि उपस्थित थीं।
1 टिप्पणी:
👍🏻👍🏻👍🏻
एक टिप्पणी भेजें