पत्नी और बच्चों को लेने जा रहा था बाइक से ससुराल
- @dil india live
(Varanasi)। फूलपुर थाने के कुआर- कठिरांव मार्ग पर बचौरा भट्ठे के पास सोमवार को दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट होने पर बाइकर्स सुनील वर्मा (35 वर्ष) की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को लेने कठिरांव के जंगलपुर गांव स्थित ससुराल जा रहा था।
समाचार में बताया गया है कि केराकत (जौनपुर) क्षेत्र के कुसहा निवासी सुनील वर्मा बाइक से सोमवार को दोपहर में अपने पत्नी व बच्चो को लेने कठिरांव (जंगलपुर) स्थित ससुराल जा रहा था तभी बचौरा स्थित भट्ठे के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की दुर्घटना का संभवतः वो शिकार हो गया, उक्त वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में युवक का सिर कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले आधार कार्ड व मोबाइल से उसकी शिनाख्त सुनील वर्मा के रूप में की।
ससुराल में मचा कोहराम
दुर्घटना स्थल से दो किमी दूर स्थित ससुराल में इसकी जानकारी मिली तो वहां दामाद के आने की खुशी ग़म में बदल गई। ससुराल से रोते बिलखते लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उसकी पत्नी चंदा देवी व उसके दो छोटी बेटियां व एक दो साल का विकलांग बेटा शव के पास रोते बिलखते रहें।
सूरत से छुट्टी लेकर घर लौटा था सुनील
सुनील सूरत में एक निजी फैक्ट्री में काम करता था और छुट्टी लेकर घर आया था और आज पत्नी व बच्चो को लेने जा रहा था। तीन दिन बाद उसे सूरत लौट जाना था। परिजन के मुताबिक उसके छोटे भाई की मौत भी एक वर्ष पूर्व हो चुकी है। वह घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था।

1 टिप्पणी:
😭😭😭
एक टिप्पणी भेजें