कांग्रेस ने किया ऐलान, अजय राय के योगदान की भी सराहना, इमरान मसूद को भी बड़ी ज़िम्मेदारी
अपने बेस वोट सहेजने के लिए कांग्रेस की सोशल इंजीनियरिंग
- @dil india live
(Varanasi). यूपी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में आराधना मिश्रा ‘मोना’ का क़द बढ़ा दिया गया है। मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह अजय राय की जगह लेंगी। आराधना मिश्रा ‘मोना’ रामपुर खास से विधायक हैं। वह कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता के साथ ही प्रमोद तिवारी की बेटी भी हैं। इसी के साथ इधर घंटों से सोशल मीडिया पर तरह तरह की वायरल हो रही खबरों को भी विराम लगा दिया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा और महत्वाकांक्षी मास्टर स्ट्रोक खेला है। कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके पद से मुक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की है। अब उनकी जगह विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस दौरान इमरान मसूद को भी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
यहां जानिए कौन हैं आराधना मिश्रा
आराधना मिश्रा कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं। विधानसभा में पार्टी की एक बेहद मुखर और मजबूत आवाज मानी जाती रही हैं। वो प्रियंका गांधी की खास है। उनके अध्यक्ष बनाए जाने को एक बेहद सोची-समझी सियासी रणनीति माना जा रहा है। पार्टी इसके जरिए एक साथ महिला और ब्राह्मण मतदाताओं (सोशल इंजीनियरिंग) को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही है। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद बनाएं गये हैं तो सीनियर उपाध्यक्ष देविंदर निषाद व आलोक प्रसाद। ऐसे ही विधायक दल के नेता के लिए चौधरी वीरेंद्र सिंह के नाम का ऐलान किया गया है। अध्यक्ष अनुराधा मिश्रा मोना के बहाने महिला और ब्राह्मण तो दलित और मुस्लिम वोट बैंक को इमरान मसूद और अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों के बूते फिर से सहेजने की सोशल इंजीनियरिंग माना जा रहा है।
यहां जानिए प्रमुख बातें
कांग्रेस के भेजे गए प्रेस नोट के मुताबिक कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक खेला है-:
- नई अध्यक्ष: आराधना मिश्रा 'मोना' (रामपुर खास विधायक)
- मोना ने अजय राय की जगह ली है।
- सोशल इंजीनियरिंग: महिला + ब्राह्मण चेहरा, साथ ही प्रमोद तिवारी की बेटी होने से संगठन में मजबूत पकड़।
- विधानसभा में मुखर आवाज के तौर पर उनकी पहचान रही है।
- अजय राय के योगदान की भी सराहना की गई है प्रेस रिलीज में।
- कार्यकारी अध्यक्ष: इमरान मसूद
- सीनियर उपाध्यक्ष: 1. देविंदर निषाद 2. आलोक प्रसाद
- विधायक दल के नेता: चौधरी वीरेंद्र सिंह
इन खबरों को भी जरूर पढ़ें...
- 👉 गांधी जी ने स्वच्छ और स्वस्थ भारत की कल्पना की थी - MGKVP गंगापुर में NSS का स्वच्छता अभियान
- 👉 बरेका में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह, महाप्रबंधक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
- 👉 UP कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: आराधना मिश्रा 'मोना' बनीं प्रदेश अध्यक्ष
- 👉 वाराणसी क्राइम न्यूज़ - 02 अक्टूबर 2026
- 👉 वाराणसी एजुकेशन न्यूज़ - 01 अक्टूबर 2026
- 👉 वाराणसी एजुकेशन न्यूज़ - 02 अक्टूबर 2026



1 टिप्पणी:
👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻🇮🇳
एक टिप्पणी भेजें