प्रतियोगिता से अभिव्यक्ति की क्षमता निखरती है-उमेश शुक्ल
@dil india live
(Varanasi). वाराणसी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सारनाथ में दो दिवसीय जनपद स्तरीय 'निबंध एवं पठन कौशल प्रतियोगिता का आयोजन 08 व 09 अक्टूबर को किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल ने सभी विजयी व प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निबंध प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में मौलिक चिंतन और विचारों की अभिव्यक्ति की क्षमता निखरती है, वहीं पठन कौशल से उनमें तार्किक सोच तथा विषय को गहराई से समझने की शक्ति का विकास होता है।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
- निबंध प्रतियोगिता
कक्षा 6: प्रथम- मुमताज़ हाशमी (क०वि० नियारडीह, चोलापुर), द्वितीय- युवराज सिंह (पू०मा०वि० रमदत्तपुर, हरहुआ), तृतीय- श्रेया गौतम (पू०मा०वि० बरजी, बड़ागांव)।
कक्षा 7: प्रथम- रुमझुम अंसारी (क०वि० भई पिंडरा), द्वितीय- गौरी यादव, (क. वि. नियारडीह,चोलापुर) तृतीय- प्रियांशु यादव (पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिवारीपुर, चोलापुर)
कक्षा 8: प्रथम- रिता (पू०मा०वि० रामचन्दीपुर, चिरईगाँव), द्वितीय- राधा चौहान (देवानन्दपुर, चोलापुर), तृतीय- अतुल कुमार (नियारडीह, चोलापुर)।
कक्षा 9-10: प्रथम- ओमनी यादव (राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज), द्वितीय- सुप्रिया (राजकीय हाईस्कूल, चितईपुर), तृतीय- आयुष कुमार (काशी कृषक इंटर कॉलेज)।
कक्षा 11-12: प्रथम- पायल पटेल (राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज), द्वितीय- किशन प्रजापति (जे.पी. मेहता इंटर कॉलेज), तृतीय- अभिषेक कुमार (काशी कृषक इंटर कॉलेज)।
- पठन कौशल प्रतियोगिता
कक्षा 6: प्रथम- प्रियांशी, द्वितीय- आलिया अंसारी, तृतीय- आर्यन।
कक्षा 7: प्रथम- अंश मिश्रा, द्वितीय- अन्तरा विश्वकर्मा, तृतीय- सोनम राजभर।
कक्षा 8: प्रथम- दीपा (रामचन्दीपुर, चिरईगाँव), द्वितीय- आयुष्मान पाठक (बेसहुपुर, सेवापुरी), तृतीय- आकांक्षा गुप्ता (क वि स्टेट फील्ड रोड नगर क्षेत्र)।
कक्षा 9-10: प्रथम- नन्दनी, द्वितीय- सूरज विश्वकर्मा, तृतीय- अब्राहम लिंकन।
कक्षा 11-12: प्रथम- सेजल, द्वितीय- अनूप सिंह।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें