रविवार, 4 अक्टूबर 2026

Crime News Varanasi 4 October 2026: मारपीट में बदली बार में चल रही Birthday party, युवक पर जानलेवा हमला

विनायक प्लाजा बार में हाथ के धारदार कड़े से प्रहार तो सिगरा जाने में हुआ FIR 

प्लाज़ा के बार की सुरक्षा पर सवाल, उपनिरीक्षक मोहम्मद जावेद करेंगे जांच

@dil india live 

(Varanasi). वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में संचालित एक बार रेस्टोरेंट में बीती रात एक Birthday party (जन्मदिन उत्सव) के दौरान जमकर मारपीट होने से हड़कंप मच गई। पुलिस ने इस संबंध में बताया कि दशाश्वमेध के गणेशमहाल निवासी रितिक कश्यप अपने भाई राहुल और दोस्तों राजकुमार व अंकित सिंह के साथ देर रात करीब 12 बजे माई विनायक प्लाज़ा के उक्त बार में पार्टी करने पहुंचे थे। इसी दौरान सिद्धगिरिबाग निवासी पीयूष साधवानी से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पीयूष ने मारपीट शुरू कर दी और हाथ में पहने धारदार कड़े व कांच के गिलास से रितिक के सिर पर वार कर दिया। हमले में रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी डालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत सिगरा थाने में की। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत आरोपी पीयूष साधवानी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। 

सूत्रों के अनुसार उक्त बार में देर रात तक शराब परोसे जाने और मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं है। मलदहिया जैसे पॉश इलाके में थाने से महज डेढ़ किलोमीटर दूर संचालित इस बार में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि मामले में थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक मोहम्मद जावेद अशरफ को सौंपी गई है। पुलिस बार के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: