शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

BLW News Varanasi 03 October 2026: अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन), रेलवे बोर्ड सोमेश कुमार ने किया बरेका का दौरा

लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी दक्षता, गुणवत्ता एवं संरक्षा मानकों का किया गहन निरीक्षण

@dil india live 

F. Farouqi/Ajeet Singh Rajput 

(Varanasi). अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन), रेलवे बोर्ड सोमेश कुमार ने आज 03 अक्टूबर 2026 को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बरेका के लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, लोको टेस्ट शॉपों का गहन निरीक्षण कर लोको निर्माण की अत्याधुनिक तकनीक, उन्नत उत्पादन प्रक्रियाओं, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं संरक्षा मानकों का जायजा लिया। उन्होंने अमृत भारत लोको के कैब का भी निरीक्षण किया तथा लोको निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं, तकनीकी दक्षता एवं उत्पादन की बारीकियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तत्पश्चात प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में सोमेश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने प्लांट भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान बरेका की उत्पादन गतिविधियों, तकनीकी प्रगति, लोको निर्माण, गुणवत्ता एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) अरविंद कुमार जैन, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) भारद्वाज चौधरी, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (डीजल) प्रवीण कुमार तथा मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे ने अपने-अपने विभागों की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं तकनीकी प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त मुख्य सामग्री प्रबंधक (लोको) अमित वर्मा, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेकशील एवं प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



इनकी रही खास मौजूदगी 

मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकारकं मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (प्रोजेक्ट) कौशलेश सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल-पीओएच) एस.बी. पटेल, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (सर्विस इंजीनियर) विपुल सिंह, मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: