श्रीराम जन्मोत्सव संग सोमवार को दूसरे दिन कथा हुई शुरू
@dil india live
F. Farouqi Babu (Varanasi). बीएलडब्ल्यू विजयदशमी समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक उत्सव में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका ऋचा मिश्रा ने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को राम चरित्र का रसपान कराया। रविवार को शुरू हुई थी पहले दिन 'शिव विवाह' प्रसंग उन्होंने प्रस्तुत किया। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से शुरू होकर कथा विश्राम तक चलेगी।
नौ दिवसीय इस श्री राम कथा के पहले दिन रविवार को 'शिव विवाह' के पावन प्रसंग का वर्णन किया गया था। आज सोमवार को 'राम जन्मोत्सव' का वर्णन समाचार लिखे जाने तक जारी था। ऐसे ही मंगलवार को प्रभु की 'बाललीला' की कथा सुनाई जाएगी। कथा को लेकर बरेका क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे वाराणसी के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
ये रहेगा 9 दिनों का पूरा कार्यक्रम
11 अक्टूबर, रविवार: शिव विवाह
12 अक्टूबर, सोमवार: राम जन्मोत्सव
13 अक्टूबर, मंगलवार: बाललीला
14 अक्टूबर, बुधवार: पुष्प वाटिका, राम विवाह
15 अक्टूबर, गुरुवार: वन गमन
16 अक्टूबर, शुक्रवार: चित्रकूट, केवट चरित्र एवं भरत राम मिलन
17 अक्टूबर, शनिवार: सीता हरण - हनुमत चरित्र
18 अक्टूबर, रविवार: सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंका दहन
19 अक्टूबर, सोमवार: लक्ष्मण शक्ति, रावण वध होगा।
भव्य आरती के साथ होगा दैनिक समापन
आयोजन समिति 'बीएलडब्ल्यू विजयदशमी समिति' के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन कथा के उपरांत भव्य आरती की जाएगी और उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बरेका रंगशाला परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य का भागी बनने की अपील की है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें