मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

Art News: कला गुरु Dr Rajkumar Singh की 49 वीं जयंती मनाई गई

"सम्भावनाएं- 2026" में लगी कला प्रदर्शनी, कार्यशाला, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह
Ghazipur art exhibition news October 2026

@dil india live 

(Ghazipur). राजकीय सिटी इंटर कालेज, गाज़ीपुर के राजदीप सभागार में सम्भावना कला मंच, गाज़ीपुर एवं कला सूत्रम द्वारा प्रख्यात चित्रकार, कला गुरु रहे सम्भावना कला मंच के पूर्व संयोजक डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) की 49 वीं जयंती पर "सम्भावनाएँ - 2026" के अन्तर्गत चित्रकला प्रदर्शनी, चतुर्थ कला - लोक कार्यशाला, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित  वरिष्ठ चित्रकार एवं राजकीय सिटी इंटर कालेज, बलिया के कला शिक्षक डॉ. इफ्तखार खाँ, विशिष्ट अतिथि साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी 'अमर', वरिष्ठ कला शिक्षक एवं चित्रकार डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, जगत नारायण सिंह एवं राहुल सांस्कृत्यायन विद्यालय, ग़ौसपुर के संस्थापक  राम नगीना कुशवाहा द्वारा मां सरस्वती एवं कला गुरु स्मृतिशेष डाॅ.राजकुमार सिंह  के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।


art exhibition Ghazipur news 2026

 इस आयोजन में कला प्रदर्शनी के साथ साथ कला - लोक चित्रकला कार्यशाला भी आयोजित थी जिसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, एम. जे. आर. पी. पब्लिक स्कूल, राजकीय बा. इंटर कॉलेज, सेंट मेरीज़ कांवेंट स्कूल, डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज यूसुफपुर, ग्लोरियस प्वाईंट ददरी घाट, सेंट जाॅन्स स्कूल,राहुल सांस्कृत्यायन मा. विद्यालय ग़ौसपुर, महात्मा गाँधी कशी विद्यापीठ-वाराणसी, छत्रपति साहूजी महाराज वि. वि. कानपुर आदि के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 

इस कार्यशाला में वरिष्ठ चित्रकार डॉ. इफ्तखार खाँ, बलिया एवं सेन्ट्रल हिंदू ब्यायज स्कूल, वाराणसी के कला शिक्षक डॉ. आशीष गुप्ता ने इन प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक एक अपना डेमोस्ट्रेशन स्वरूप चित्र बनाया। इसके साथ एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखे। 'सम्भावनाएँ - 2026'के सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 एवं अंतर्राष्ट्रीय नोबुल टैलेंट पुरस्कार 2024 नेपाल से सम्मानित वरिष्ठ कला शिक्षक एवं चित्रकार डॉ. इफ्तखार खाँ को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्रम प्रदान कर 'डॉ. राज कुमार सिंह स्मृति कला सम्मान' से सम्मानित किया गया। साथ ही इस वर्ष ललित कला अकादमी, नई दिल्ली से ड्राइंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले हरिबल्लमपुर, गाज़ीपुर के चित्रकार पंकज शर्मा को *'सम्भावना कला रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया। इनके सम्मान में मिले प्रशस्ति पत्र का वाचन सम्भावना कला मंच के सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने किया। इसके उपरान्त सभी मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्रम् प्रदान कर  सम्मानित किया गया। 

इनकी कृतियों को मिला दीर्घा में स्थान

कला प्रदर्शनी में सुधीर सिंह, बृजेश कुमार, विनोद प्रजापति, शिवांशी शर्मा, कृष्ण कुमार पासवान, आदित्य भारद्वाज, सत्यम मौर्य, मनीष कुशवाहा, अवधेश प्रजापति, उत्कर्ष सिंह आदि के चित्रों को दीर्घा में प्रदर्शित किया गया। 

इनकी रही खास मौजूदगी 

इस आयोजन में साहित्य चेतना समाज के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी, गरुण टाकीज के संस्थापक संजीव श्रीवास्तव, डॉ. ऋतु श्रीवास्तव, सहजानंद प्रधान, प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज सिंह आदि कई कला प्रेमी व बुद्धिजीवी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय तिवारी ने तो धन्यवाद ज्ञापन सम्भावना कला मंच की अध्यक्ष सीमा सिंह द्वारा दिया गया।

art exhibition and camp 2026 October




art camp News Sambhawana Kala Manch Ghazipur


कोई टिप्पणी नहीं: