रविवार, 4 अक्टूबर 2026

BLW News 03 October 2026: RPF Varanasi ने सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता का दिया परिचय

सड़क पर लावारिस पड़ा लेडीज पर्स ₹1,50,000 मालकिन को सुरक्षित लौटाया

  • @dil india live 

F. Farouqi/Ajeet Singh Rajput 

(Varanasi). रेलवे सुरक्षा बल (RPF), बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) वाराणसी ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। आरपीएफ जवानों ने सड़क पर लावारिस पड़ा एक कीमती लेडीज पर्स बरामद कर उसकी मालकिन को सुरक्षित लौटा दिया, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹1,50,000 आंकी गई है।

गश्त के दौरान मिला लावारिस पर्स

दिनांक 03.10.2026 को सुबह लगभग 07:20 बजे RPF पोस्ट प्रशासन/बरेका के उप निरीक्षक लवकुश प्रसाद एवं कांस्टेबल अजय कुमार विश्वकर्मा नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान नाथूपुर पोटा केबिन के सामने सड़क पर एक लेडीज हैंड पर्स लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पर्स को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।

मोबाइल नंबर से किया संपर्क, सत्यापन के बाद लौटाया

पर्स की तलाशी लेने पर उसमें एक मोबाइल नंबर मिला, जिसके माध्यम से RPF ने संबंधित महिला यात्री से संपर्क किया। महिला ने बताया कि उसका पर्स वहीं गिर गया था। महिला के बरेका/कैंट क्षेत्र में पहुँचने पर RPF ने उसकी पहचान और पर्स के सामान का सत्यापन किया।

सत्यापन में पर्स के अंदर ₹1,390/- नकद, लगभग 12 ग्राम सोने की चेन, चांदी की पायल और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी सामान सुरक्षित मिला। कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है।

सुरक्षा स्टाफ नागेंद्र चौबे की मौजूदगी में नियमानुसार सुपुर्दगी नामा तैयार कर महिला को उसका पूरा सामान सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।

जिउतिया पर मिला सामान, जताया आभार

अपना कीमती सामान वापस पाकर महिला बेहद भावुक हो गई। संयोग से आज जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत का पावन अवसर था, ऐसे में अपना खोया सामान वापस मिलने पर महिला ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के इस सराहनीय और मानवीय कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए RPF की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं: