वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में में पिता-पुत्र में हुआ विवाद, बेटा घायल, अस्पताल में एडमिट
- @dil india live
(Varanasi). वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के ककरमत्ता में शुक्रवार को पिता-पुत्र के बीच विवाद के दौरान गोली चलने से 32 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। गोली युवक को लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार लोहित रेजिडेंसी न्यू कॉलोनी ककरमत्ता निवासी बिंदा सिंह और उनके पुत्र प्रवीण कुमार सिंह (32) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान प्रवीण ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर ले ली। इसके बाद रिवॉल्वर को लेकर पिता-पुत्र के बीच छीना-झपटी होने लगी।
इसी दौरान लोड रिवॉल्वर से गोली चल गई और पुत्र प्रवीण कुमार सिंह घायल हो गया। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद भेलूपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल प्रवीण कुमार सिंह को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उनका इलाज समाचार लिखे जाने तक चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोली लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी के दौरान चली। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस ने रिवाल्वर अपने कब्जे में ले लिया है और बिंदा सिंह से पूछताछ कर रही है।
इन खबरों को भी जरूर पढ़ें...
- 👉 गांधी जी ने स्वच्छ और स्वस्थ भारत की कल्पना की थी - MGKVP गंगापुर में NSS का स्वच्छता अभियान
- 👉 बरेका में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह, महाप्रबंधक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
- 👉 UP कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: आराधना मिश्रा 'मोना' बनीं प्रदेश अध्यक्ष
- 👉 वाराणसी क्राइम न्यूज़ - 02 अक्टूबर 2026
- 👉 वाराणसी एजुकेशन न्यूज़ - 01 अक्टूबर 2026
- 👉 वाराणसी एजुकेशन न्यूज़ - 02 अक्टूबर 2026

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें