अर्थनीति 2026 "द बैटल ऑफ इकोनॉमिक्स माइंड" का डीएवी में आयोजन
शैली बनर्जी बनी विजेता, सक्षम व आंचल भदौरिया दूसरे तो अर्णव व जान्हवी रहें तृतीय स्थान पर
- @dil india live
(Varanasi). वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग के छात्र मंच वॉइस ऑफ कॉमर्स एवं स्पर्श के बैनर तले अर्थनीति – द बैटल ऑफ इकोनॉमिक्स माइंड का आयोजन किया गया। बजट-आवंटन आधारित सिमुलेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों की आर्थिक समझ, संकट-प्रबंधन, टीमवर्क एवं सार्वजनिक व्यक्तित्व क्षमता को परखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
चार राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पहले एलोकेशन राउंड में 125 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद क्राइसिस राउंड, डिफेंड योर बजट और सरप्राइज राउंड के रोमांचक लेवल में सिर्फ 16 छात्र ही पहुंच सके। इसमें प्रतिभागियों ने बजट तैयार किया, आर्थिक संकटों का समाधान प्रस्तुत किया और कठिन प्रश्नों के बीच अपने निर्णयों का प्रभावी ढंग से बचाव किया।
प्रतियोगिता में शैली बनर्जी प्रथम स्थान पर आकर विजेता रही, सक्षम राय एवं आंचल भदौरिया दूसरे स्थान पर, अर्णव दुबे एवं जान्हवी पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे। आदित्य यादव एवं रसिक लोहिया चौथे एवं शौर्य प्रकाश जायसवाल पाँचवे स्थान पर रहे।
प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र
विजेताओं को कॉलेज के प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव, का. प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उप प्राचार्य द्वय प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल, कॉमर्स विभागाध्यक्ष प्रो. विजयनाथ दुबे ने विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया। निर्णायक मंडल में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग की डॉ. वंदना श्रीवास्तव एवं डीएवी अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. पारुल जैन थी। आयोजन समिति की डॉ. तरु सिंह ने स्वागत एवं डॉ. प्रियंका बहल ने धन्यवाद दिया।
इनकी रही खास मौजूदगी
प्रो. संजय कुमार साह, डॉ. साक्षी चौधरी, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. सत्यार्थ बाँधल समेत अन्य प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें