शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

Award : Varanasi के Dr Sanjay Sahani को पेंटिंग के क्षेत्र में National award

राष्ट्रीय ललित कला  अकादमी ने किया डा. संजय साहनी को सम्मानित
Award news painting fild Dr Sanjay Sahani News

@dil india live 

(Varanasi)। काशी की कला साधना को एक बार फिर राष्ट्रीय पहचान मिली है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ललित कला अकादमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी (65th National Exhibition of Art) में वाराणसी से जुड़े वरिष्ठ चित्रकार डॉ. संजय कुमार साहनी को पेंटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। उनके सम्मान से पूर्वांचल के कला प्रेमियों में हर्ष है।

ललित कला अकादमी ने कुल 20 कलाकारों को सम्मानित किया है, जिसमें पेंटिंग, मूर्तिकला, ड्राइंग और प्रिंट मेकिंग के कलाकार शामिल हैं। 




पेंटिंग वर्ग में विजेता

गोपाल चंद्र नस्कर, किशोर कुमार नर्खडिवाला, मृणाल डे, प्रवीण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रमेश विट्ठल थोराट, संजय कुमार, संजय कुमार साहनी, संजीब कुमार गोगोई, सिद्धार्थ शाहजीराव शिंगाडे, उषारंजन मंडल और विजेंदर शर्मा।

स्कल्पचर वर्ग में विजेता

चंद्र शेखर सैन, निधि चोपड़ा, निमाई सिंह सारुंगबम, पूजा राजपूत, रविराम रामकृष्णन, संता देब।

ड्रॉइंग और प्रिंटमेकिंग

पंकज कुमार शर्मा (ड्रॉइंग) और प्रीतम मधुकर देउस्कर (प्रिंटमेकिंग) को सम्मान मिला।


यहां जानिए कौन हैं डॉ. संजय कुमार साहनी

डॉ. साहनी मूलतः गोरखपुर, उ.प्र. के रहने वाले हैं मगर इन्होंने कला साधना सांस्कृतिक नगरी काशी से की और देश दुनिया में छा गये। उनकी कलाकृतियाँ जहाँगीर आर्ट गैलरी मुंबई 2025, नेशनल आर्ट गैलरी थिम्पू भूटान 2014, त्रिवेणी कला संगम नई दिल्ली, ललित कला अकादमी नई दिल्ली, नेपाल, श्रीलंका, केरल और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में प्रदर्शित हो चुकी हैं। 

शिक्षा दीक्षा: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से B.F.A. (1997 - गोल्ड मेडल), M.F.A. (1999 - गोल्ड मेडल) और Ph-D (2004) की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें NET (2000) भी प्राप्त है। वर्तमान में वो कला साधना के साथ ही लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। 

यहां देखिए प्रमुख सम्मान
- नेशनल इको अवार्ड, वाराणसी 2002
- हाईली कमेंडेड - इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स, अमृतसर 2006
- श्री रामचंद्र सेवा संस अवार्ड, शाहजहांपुर 2007
- स्टेट ललित कला अकादमी, लखनऊ अवार्ड
- शिमला म्यूजियम अवार्ड, हिमाचल 2015

कोई टिप्पणी नहीं: