गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

Education News Varanasi 15 October 2026: MGKVP के गंगापुर परिसर में NSS द्वारा महिला सुरक्षा, स्वावलम्बन व साइबर क्राइम जागरूकता के लिए लगा शिविर

महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और आर्थिक स्वावलम्बन पर ज्यादा जोर-डा. सुमित कुमार 

  • @dil india live 

(Varanasi). महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महाराजा (डॉ०) विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर,वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना  के तत्वावधान में महिला सुरक्षा, जागरूकता, स्वावलम्बन, साइबर क्राइम और आपातकालीन हेल्प लाइन नंबरों पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम 15/10/2026 को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर प्रभारी डॉ.मनीष कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ.रमेश मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें तकनीकी रूप से सतर्क करना है। इस अवसर डॉ. सुमित कुमार घोष ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और आर्थिक स्वावलम्बन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है उन्होंने इसके महत्व और जरुरत पर भी प्रकाश डाला।


​डॉ. राम प्रकाश सिंह यादव ने आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों (ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड आदि) पर विस्तार से चर्चा की। डॉ.अनुपमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से बचने के उपाय बताए।

​डॉ.अर्चना कुमारी कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबरों (जैसे- वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, और साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930) की जानकारी दी गई और उनका उपयोग करना सिखाया गया।

​डॉ.महेश कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और डॉ.अर्चना पाण्डेय द्वारा कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में बताया गया, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।


​संबोधन के दौराम डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को नारी सम्मान और शक्ति की व्यापक चर्चा की।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों न, कार्यक्रम अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सर्वेश कुमार मिश्रा एवं   धन्यवाद ज्ञापन डॉ.राजेश कुमार के द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: