} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 13 अगस्त 2023

15 August के लिए उत्साहित हैं Indian, post office से ढाई लाख बिका तिरंगा

रैलियों से post office ने किया हर घर तिरंगा के लिए जागरूक




Varanasi (dil India live). 'हर घर तिरंगा' को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से इस अभियान को नई ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान किया है। "हर घर तिरंगा" अभियान (13-15 अगस्त) के लिए तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डाकघर से कोई भी व्यक्ति 25 रुपये में झंडा ले सकता है। तिरंगा अभियान में ध्वजों की कोई कमी न रहे और समय से पहले हर घर तक तिरंगा पहुंच जाए, इसके लिए रविवार को अवकाश के दिन भी डाकघर खुले रहे। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी.

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से अब तक लगभग ढाई लाख तिरंगा ध्वजों की बिक्री की जा चुकी है। रविवार को भी लोग डाकघरों में पहुँचकर घरों और कार्यस्थल पर तिरंगा फहराने के लिए खरीदते रहे। स्कूली बच्चों व युवाओं से लेकर शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, किसान, श्रमिक और नागरिक डाकघरों से तिरंगा ध्वज की खरीद कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में इसके प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि रविवार को तमाम महत्वपूर्ण स्थलों पर जाकर डाक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने  "हर घर तिरंगा" अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने हेतु पहल की। डाककर्मियों ने भी अपने घरों पर तिरंगा लगाया और स्वतंत्रता दिवस पर सभी डाकघरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, 'आजादी का महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान में डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डाकघरों के माध्यम से शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी तिरंगे की मात्र 25 रूपये (जीएसटी सहित) में बिक्री की जा रही है। 20 इंच x 30 इंच आकार का पालिएस्टर से बना यह तिरंगा ई पोस्ट ऑफिस पोर्टल www.epostoffice.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन भुगतान करके घर बैठे ही बिना किसी होम डिलीवरी चार्ज के प्राप्त किया जा सकता है। व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जहाँ डाकिया क्षेत्र में डाक बाँटते समय लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी डाक विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रधान डाकघरों में लगी सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगा के साथ तस्वीर लेकर भी लोग खूब पोस्ट कर रहे हैं। यह अभियान देश भक्ति की सामूहिक चेतना को घर-घर पहुँचाने का कार्य कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: