} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 28 अगस्त 2023

Rajatalab police ने वाहनो के काटे चालान


 Varanasi (dil India live). 28.08.2023. राजातालाब पुलिस ने सब्ज़ी मंडी के बाहर व चौराहे पर अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत राजातालाब में अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को हटवाकर सड़क व मार्केट एरिया का रास्ता खुलवाया। इस अभियान के दौरान आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए वहीं सैकड़ों वाहन चालकों को हिदायत देकर दोबारा इस प्रकार गाड़ी न खड़ी करने की हिदायत दी गई।

थाना प्रभारी मुन्नाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहनो की अवैध पार्किंग के चलते ट्रैफिक जाम की बहुत बड़ी समस्या पैदा हो जाती है। आमजन मार्केट में सामान खरीदने के लिए जाते हैं तो वह किसी भी जगह अपनी गाड़ी को खड़ा करके काफी समय तक वहां से गायब रहते हैं। इसके पश्चात वहां से गुजरने वाली अन्य गाड़ियों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है जिसकी वजह से ट्रैफिक रेंग रेंगकर चलने लगता है जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ट्रैफिक की इस समस्या को देखते हुए सोमवार को राजातालाब में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा वहां पर अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान काटे गए वहीं पर नागरिकों को अवैध पार्किंग व सड़क पर गाड़ी खड़ी ना करने के बारे में जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को हिदायत देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी और यदि कोई गलत स्थान पर गाड़ी खड़ी करके ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न करेगा उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उसका चालान काटकर उसको आर्थिक रूप से भी दंडित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: