} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 7 अगस्त 2023

Minority congress का जय जवाहर जय भीम अभियान शुरू

दावा: अल्पसंख्यक कांग्रेस में लौट आए, दलित भी आएंगे  


Varanasi (dil India live). जब तक मुस्लिम और दलित कांग्रेस को वोट करते थे संविधान विरोधी भाजपा के पास पूरे देश में सिर्फ़ दो सांसद होते थे। मुस्लिम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में लौटने का फैसला कर चुके हैं। दलित समाज को यह संदेश देने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस ने आज से एक हफ़्ते का 'जय जवाहर-जय भीम जन संपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। 

उक्त बातें महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नईम अहमद, प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन, प्रदेश सचिव  ज़िला प्रभारी वाराणसी संदीप कपूर, जिलाध्यक्ष  मुनीर नज़्म सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद डोडे ने आज मैदागिन कांग्रेस कार्यालय में  संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उक्त नेताओं ने कहा कि 7 से 13 अगस्त तक चलने वाला यह  अभियान 2024 में कांग्रेस को सत्ता में ले आएगा। इसके तहत रोज़ 100 दलित परिवारों तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाया जाएगा। साथ ही दलित समाज के बीच अल्पसंख्यक समाज की तरफ से पर्चा भी बांटा जाएगा। उक्त नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार में दलित, मुस्लिम सरकार के निशाने पर है। कांग्रेस द्वारा बनाए गए कानून जिसमें दलितों की ज़मीन को गैर दलितों के खरीदे जाने पर रोक थी, उस कानून को मोदी सरकार ने खत्म कर दिया। जिससे दलितों की जमीन को डरा धमकाकर आधे पौने दाम पर खरीदी जा रही है।

भाजपा को 2019 में 37 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि प्रदेश में दलित और मुस्लिम मिल कर अकेले 42 प्रतिशत हैं। इन दोनों वर्गों के कांग्रेस में आने के बाद अन्य वर्ग भी कांग्रेस के साथ आएंगे और भाजपा की विदाई हो जाएगी।ऐसे में जरूरी है कि दलित अपने पुराने घर कांग्रेस में लौट आए। मुस्लिम कांग्रेस मे लौटने का फैसला कर चुके हैं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसे सभी समुदाय वोट कर सकते है, लेकिन ऐसा तब होगा जब हम कांग्रेस में लौट आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: