} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

...दीवाना किये श्याम, क्या जादू डाला गीत पर नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा

रूद्र से मंगारी के बच्चों ने सीखा कत्थक नृत्य की बारीकियां 





Varanasi (dil India live). काशी सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारी के लिए स्पिक मैके विभिन्न कंपोजिट विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए शास्त्रीय नृत्य की कार्यशाला कर रही है। जिसमें बच्चों को कत्थक नृत्य की बारीकियों को अभ्यास के द्वारा बताया जा रहा है। इसी कड़ी मंगलवार को कत्थक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला मंगारी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुईं। जिसमें बनारस घराने के कत्थक नृत्य के कलाकार पं रूद्र शंकर मिश्र ने कत्थक की प्रारंभिक शब्दावली अराल उत्पत्ति एवं नमन हस्तक की भाव भंगिमाओं को प्रदर्शित करने का अभ्यास कराया। छात्राओं ने गुरु वंदना पर कत्थक नृत्य को सीखा और अभ्यास किया। अंत में पं रूद्र शंकर नें श्री राम भजन एवं स्व. गिरिजा देवी के दादरा दीवाना किये श्याम क्या जादू डाला पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में स्वागत प्रधानाध्यापक राजेश सिंह संचालन पवन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन शालिनी सिंह नें दिया। अंत में कलाकार का सम्मान पिंडरा खंड शिक्षा अधिकारी देवी प्रसाद दुबे नें अंगवस्त्रम एवं तुलसी का पौधा देकर किया। इस अवसर पर संकुल प्रभारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव अशोक मिश्रा आनंद पाण्डेय सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: