} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

UP Congress अध्यक्ष बनने के बाद Ajay Rai का प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत



जोरदार स्वागत से अभिभूत Ajay Rai ने आलाकमान का जताया आभार

Varanasi (dil India live)। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय राय के नई दिल्ली से अपने गृह जनपद वाराणसी प्रथम आगमन की सूचना पर हजारों की संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबतपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अपने लोकप्रिय नेता अजय राय का ढोल नगाड़े के साथ पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शीर्ष नेतृत्व द्वारा अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना से हर कोई खुश दिखाई दिया। अजय राय के एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वंदना की गई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के प्रथम काशी आगमन पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के साथ साथ सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों, विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने अजय राय को बुके एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व को हृदय से आभार प्रकट करता हूं, कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर अपना भरोसा जताया । राय ने कहा कि मै राहुल गांधी का सिपाही हूं। मै शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कांग्रेस मेरे लिए सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि मां के समान है। मै पूरे प्रण और प्राण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देना, संगठन को क्रियाशील बनाना, दलितों, किसानों, महिलाओं युवाओं और मध्यवर्ग के लोगों को कांग्रेस से जोड़ना मेरा मुख्य लक्ष्य होगा। मेरा पहला लक्ष्य संगठन और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की शानदार वापसी को सुनिश्चित करना है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एयरपोर्ट परिसर बहार निकलते वक्त एयरपोर्ट परिसर में लगी इंडिया के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना शीष नवाया। एयरपोर्ट पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करने वालों में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, राजीव कुमार गौतम, प्रोफेसर सतीश राय, अजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह,  राजन दूबे, डॉ प्रमोद पांडेय, इमरान खान, आनंद सिंह रिंकू, हसन मेंहदी कब्बन, अशोक पांडेय, सुनील राय, घनश्याम सिंह, फसाहत हुसैन बाबू, पूनम कुंडू, डॉ. राजेश गुप्ता, विनोद शुक्ला, सीताराम केसरी, राजेंद्र सिंह, सरिता पटेल, भगवान सिंह, प्रिंस राय, पियूष अवस्थी, प्रकाश सिंह, मनीष मोरोलिया, ओम प्रकाश ओझा, विनोद सिंह, विपिन सिंह, लोकेश सिंह, विजय मिश्रा, राजीव गौतम, डॉ नृपेंद्र नारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनुभव राय, विनय राय, राजीव राम, कमलेश ओझा, वसीम अख्तर, पंकज चौबे, शांतनु राय, राहुल राजभर, राजेश त्रिपाठी, मनीष चौबे, मंगलेश सिंह, चक्रवर्ती पटेल,श्रीराम केसरी समेत हजारों की संख्या में कांग्रेसी उमड़े हुए थे।

गाजीपुर में अष्ट शहीदों को अजय राय ने किया नमन

पवहारी बाबा आश्रम पहुंचे अजय राय

अजय राय ने कहा अगस्त क्रांति की घटना देश की आजादी में मील का पत्थर, भाजपा से मिलेगी मुक्ति


Himanshu Rai

Ghazipur (dil India live). कांग्रेस कमेटी की कमान संभालने के बाद नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दिल्ली से चलकर सीधे अपने गृह जनपद गाज़ीपुर पहुंचे, जहां सिधौना बाजार से वे गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील स्थित शहीद पार्क आए, इस बीच प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दर्जनों जगह उत्साहित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, अजय राय जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। अजय राय ने गाजीपुर प्रथम आगमन पर सर्वप्रथम मोहम्मद के शहीद पार्क में पहुंचकर "अष्ट शहीदों" को नमन किया, उसके बाद वे गाजीपुर स्थित पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन किये । प्रदेश अध्यक्ष माननीय जय राय जी ने कहा  कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद ज्ञापित किया, अजय राय ने कहा कि मैंने प्रण लिया है कि मैं अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन में अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगा। मेरा सर्वोच्च लक्ष्य उत्तर प्रदेश में संगठन को पुनः पहले कि तरह खड़ा कर आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में संसदीय सीटों पर जीत दिलाना है। 

जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं को मजबूत किया है, अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर गाजीपुर समेत पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है ,अब तो  कांग्रेस की सरकार बनना तय है हम लोग गाजीपुर के शहीदी धरती पर गाजीपुर के लाल का गाजीपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनता के तरफ से हार्दिक स्वागत अभिनंदन और वंदन करते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता मकसूद खां, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, एआईसीसी सदस्य और रविकांत राय, प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मार्कंडेय सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष सफीक अहमद, पीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, सुमन चौबे, उषा चतुर्वेदी, दिव्यांशु पांडे, आशुतोष गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह मुन्ना, प्रमिला देवी, राघवेंद्र, चंद्रिका सिंह, दिनेश राम, बृजेश, संजय सिंह, हर्ष पांडे, सती राम सिंह, संगीता राजभर, रतन तिवारी, विद्याधर पांडे, जितेंद्र बिन्द, मुसाफिर बिन्द, राम नगीना पांडे, सुधांशु तिवारी, सुमन चौबे, रईस अहमद, लखन श्रीवास्तव, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर, सुदामा यादव, शशि भूषण राय, सुमेर, कैलाशपति कुशवाहा आदि सैकड़ो लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद वो बनारस रवाना हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं: