} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

Moharram 20: मजलिसो में गूंजे दर्द भरे नौहे, हुआ मातम

कर्बला के शहीदों के दसवें पर हुई फातेहा 


Varanasi (dil India live)। Qarbala के शहीदों का दसवां बीस मोहर्रम देश और दुनिया के साथ अपने बनारस में भी पूरे अक़ीदत के साथ मनायी गयी। दरगाहों, इमामबाड़ो के अलावा मस्जिदों और घरों में मजलिसों का आयोजन किया गया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने बताया की तज़ियादारों ने इमाम चौक पर फातेहा कराकर जहां शिरनी तकसीम की, वहीँ शिया समुदाय ने फातमान, सदर इमामबाडा, रामनगर, शिवाला, बजरडीहा, चौक, दालमंडी, कालीमाहल, अर्दली बाजार, शिवपुर, बड़ी बाजार, कच्चीबाग़, राजापुरा आदि में नौहाख्वानी व मातम के साथ इमाम हुसैन समेत कर्बला के शहीदों व असीरों को खेराजे अक़ीदत पेश किया। ख्वातीन ने भी घरों मे मजलिस करके दर्द भरे नौहे पढ़े और शहीदों को याद किया। फरमान हैदर ने बताया की इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनके घरवालों को कर्बला सें सीरिया (शाम) ले जाया गया जो २२०० किलो मीटर का सफर था। जहां १ साल तक इन्हे क़ैद रक्खा गया और इन पर ज़ुल्म ढाये गए। उनहोंने बताया कि १० अगस्त को अंजुमन हैदरी चौक के संयोजन में अलम का जुलूस उठाया जायेगा जो अपने क़दीमी रासतो से गुज़रता हुआ दरगाहए फातमान जाकर समाप्त होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: