} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 19 अगस्त 2023

Hariyali Teej में गायी गई कजरी







Varanasi (dil India live). हरियाली तीज काशी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सोलह शृंगार कर हरी साड़ी पहने महिलाओं ने शानदार कजरी गीत, पिया मेंहदी मंगा दे मोती झील से...गायी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हरियाली तीज कजरी गीत के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि एडीसीपी ममता ईरानी व कुलपति प्रो..आनंद त्यागी थे। आयोजन में चीफ प्राक्टर अमृता  सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर झूले पर परिवार और सखियों संग पींगें डालीं। हरियाली तीज मनाने के लिए सुहागिन महिलाएं पहले से ही तैयारी कर रही थीं। एक दिन पहले ही घरों में पकवान बना लिए गए थे। कई घरों में मायके से तो कहीं ससुराल से सिंधारा (कपड़े, मिठाई और सुहाग का सामान) आया। वहीं कई घरों में सास ने तो किसी के पति ने घेवर, कपड़े और जेवर दिए। बहुत जगहों पर महिलाओं ने परिवार के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन किया। अपार्टमेंट में रहने वाली महिलाओं ने सखियों के साथ पूजा-पाठ किया। हरियाली तीज में पूजा के समय महिलाएं माता पार्वती को जो सामान चढ़ाती हैं, वो अपने सास को देतीं हैं। पूजा के बाद महिलाओं ने सास को मिठाई, फल और शृंगार का सामान दिया और आशीर्वाद लिया। सुबह पूजा करने के बाद शाम को महिलाएं परिवार के साथ रात्रि भोजन करने का प्लान किया। हरियाली तीज पर कई संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने मस्ती की।

कोई टिप्पणी नहीं: