} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 14 अगस्त 2023

मंडलायुक्त ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन 


Varanasi (dil India live)। Varanasi  के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंडल व जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश, प्रदेश की प्रगति, नागरिकों की खुशहाली और उन्नति की मंगल कामनाएँ की। देश की आजादी के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले और प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने सभी से अपील की कि निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही नई योजनाओं, निर्णयों, कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें ताकि विकास के क्षेत्र में मंडल व जनपद का उत्थान हो।

उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस को पर्व के उत्साह और उमंग के साथ मनाएं तथा स्वाधीनता के गौरव और आनंद का अनुभव करें। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों की नींव पर आधुनिक भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति भक्ति और सेवा भावना के साथ किया गया छोटा बड़ा योगदान राष्ट्र निर्माण का आधार है। अपने कार्यों और जिम्मेदारियों का समर्पण, प्रखरता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन समृद्ध, समर्थ और सशक्त राष्ट्र के लिए बड़े बदलाव कर सकता है। मंडलायुक्त ने आशा व्यक्त की है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव का यह दिवस नागरिकों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: