} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 3 अगस्त 2023

Jai bhim बोले कांग्रेसी....

जय जवाहर, जय भीम कार्यक्रम चलाएगा अल्पसंखयक कांग्रेस



Lucknow (dil India live). उत्तर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की नेहरू भवन कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में हुई बैठक में सभी प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, ज़िला शहर अध्यक्षों की सहमति से अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने 7 अगस्त से 12 अगस्त तक प्रत्येक जिलों में अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से जय जवाहर, जय भीम...दलित मुस्लिम जनसंपर्क कार्यक्रम  चलाने का ऐलान किया गया।

इस मौके पर शाहनवाज आलम ने कहा कि मोदी सरकार के निशाने पर इस समय मुस्लिम व दलित दोनों है। कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए कानून जिसमें दलितो की जमीन गैर दलितों के खरीदने पर रोक थी। मोदी सरकार उस रोक को हटाने की तैयारी में है। शाहनवाज आलम ने आगे कहा कि सभी में कानूनी समानता लाने के नाम पर यूनिफार्म सिविल कोड के बहाने भविष्य में आरक्षण को भी खत्म करने का रास्ता खोला जा रहा है। क्यों की आरक्षण एक विशेष अधिकार है। समान नागरिक संहिता लागू होने से वो स्वत खत्म हो जाएगा। दलितों की जमीन कोई भी गैर दलित आसानी से खरीद सकेगा।

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष नुकुल दूबे, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, पीसीसी (प्रदेश महासचिव)  अल्पसंख्यककांग्रेस शफक रिज़वी, प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ, प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन, सलमान कादिर, डॉक्टर यासमीन राव सहित आदि ने अपनी बात रखी।

कोई टिप्पणी नहीं: