} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 24 अगस्त 2023

Jain dharam: सामूहिक क्षमापना दिवस 27 को

आराधना भवन में होगा पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व


Badamer(dil India live)। जैन धर्म के प्रमुख पर्व पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के दौरान मनाये जाने वाले सांवत्सरिक क्षमापना के क्रम में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर की ओर से इस वर्ष भी सामूहिक क्षमापना दिवस कार्यक्रम 27 अगस्त रविवार को प्रातः 9.00 बजे श्री जिन कान्ति सागर सूरी आराधना भवन में मुनिराज श्री विराट सागर जी मसा व साध्वी श्री नीति गुणा श्रीजी मसा आदि ठाणा पावन निश्रा व चतुर्विध संघ की उपस्थिति में मनाया जायेगा।

जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के महामंत्री किशनलाल वडेरा ने बताया कि जैन धर्म दुनिया का एकमात्र एक ऐसा धर्म है जो क्षमा को पर्व के रूप में मनाता है । एक-दूसरे से हुई भूलों व गलतियों के लिए क्षमा याचना करता है। जिसको लेकर जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के तत्वावधान में 27 अगस्त रविवार को प्रातः 9.00 बजे श्री जिन कान्ति सागर सूरी आराधना भवन में मुनिराज श्री विराट सागर जी मसा व साध्वी श्री नीति गुणा श्री जी मसा आदि ठाणा पावन निश्रा में सामूहिक क्षमापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नागरिक, माताएं, बहिनें शामिल होगी तथा सामूहिक रूप से समस्त जीव योनि से वर्ष भर की गलतियों व भूलों के लिए मिच्छामि दुक्कडम व खमत खामणा करेंगें।


कोई टिप्पणी नहीं: