} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 13 अगस्त 2023

सरकारी School में students के लिए लगाया free eye जांच कैंप



Varanasi (dil India live). भारत जैसे विकासशील देश में स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी ग्रामीण लोगों की पहुंच से काफी दूर हैं। यही कारण है कि गाँव के लोग सरकारी अस्पतालों में भी आसानी से नहीं पहुंच पाते और प्राइवेट अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का उपयोग उनकी आर्थिक स्थिति के दायरे से बाहर है। इस क्षेत्र में काफी सरकारी प्रयासों के बावजूद भी लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

सरकारी स्कूल तक न सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने बल्कि इन सुविधाओं को हर ज़रूरतमंद बच्चे तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिक्षिका छवि अग्रवाल अपने सामाजिक दायरे का प्रयोग कर समय-समय पर न सिर्फ़ अपने विद्यालय बल्कि आस-पास के भी विद्यालयों की भी सहायता करती रहती हैं। इस बार इस अद्भुत नेक पहल में छवि का साथ दिया है वाराणसी इलीट राउंड टेबल के अध्यक्ष नितेश सुखवानी जी ने ।संयुक्त रूप से काशी विद्यापीठ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी में एक निःशुल्क नेत्र जाँच कैंप का आयोजन कर हर बच्चे तक स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच को सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।जिसके अन्तर्गत विद्यालय के सभी बच्चों का आई टेस्ट किया गया तथा जाँच उपरांत निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। इस प्रक्रिया में 15 दिन का समय लगा। अपनी स्पष्ट दृष्टि पुनः प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे। वो कहते हैं ना कि नज़र सही तो ख़ुशी के बहाने कई…। सहयोगी संस्था इलीट राउंड टेबल अध्यक्ष नितेश सुखवानी व सुरभि सुखवानी ने कहा कि स्कूल के बच्चों के लॉकडाउन में ऑनलाइन क्लासेज चलने से व ज्यादा मोबाइल का प्रयोग करने की वजह से देखने में परेशानी की शिकायतें मिल रही थी जिसके तहत संस्था ने सरकारी पाठशाला में नेत्र शिविर लगाने का फैसला लिया उन्होंने कहा कि शिविर में बच्चों की आंखें टेस्ट करवाकर कमजोर आँखों वाले बच्चों को चश्मे दवाएं वितरित कराई गई हैं। छवि अग्रवाल ने पदाधिकारियों को इस अनुपम कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने की अपील की। इस मौके पर संस्था के सदस्य एवम् विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: