} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 19 अगस्त 2023

पद्मविभूषण Kishan Maharaj जन्मशताब्दी 'लयोत्सव' का हुआ आगाज़

तबला सम्राट Kishan Maharaj को नादांजलि 




Varanasi (dil India live). नादश्री संगीत अकादमी, वाराणसी की ओर से तबला सम्राट पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज के जन्मशताब्दी के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम - लयोत्सव का शनिवार की शाम को आगाज़ हुआ ।

विगत वर्ष पं. किशन महाराज के जन्मशताब्दी के अवसर पर देश भर में अनेकों कार्यक्रम की श्रृंखला में लायोत्सव सिर्फ तबला वादकों द्वारा प्रस्तुत किया गया एकमात्र कार्यक्रम है, जिसमें बनारस घराने से संबंधित 7 युवा एवं नवयुवा कलाकारों द्वारा एकल वादन कर तबला सम्राट को नादांजलि अर्पित की जाएगी। शनिवार को पहले दिन किशन महाराज के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत में संस्थापिका मीना मिश्रा ने कार्यक्रम का विवरण और किशन महाराज की स्मृतियां मौजूद लोगों में सांझा की।

कार्यक्रमों में किशन महाराज की पौत्री कु. अवंतिका महाराज द्वारा कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। इनके साथ सारंगी संगत पर श्री ध्रुव सहाय रहे । इसके पश्चात क्रमशः उदय शंकर मिश्र, आनंद मिश्र एवं सिद्धार्थ चक्रवर्ती ने बारी बारी अपनी एकल तबला वादन की प्रस्तुति से लोगों को बांधे रखा। संगतकर्ता क्रमशः मोहित सहानी एवं सिद्धांत चक्रवर्ती रहे, इस अनूठे कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ राजेश्वर आचार्य, पंडित पूरण महाराज, पंडित कामेश्वरनाथ मिश्र, पंडित नंदकिशोर मिश्र, डॉ. प्रीतेश आचार्य, पंडित दीपक सहाय आदि उपलब्ध रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं: