} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 10 अगस्त 2023

PM Modi k Varanasi में बरसे राकेश टिकैत

बोले: विरासत को साजिश के तहत किया जा रहा नष्ट

–सर्व सेवा संघ पर कब्जे के मुद्दे पर जुटे सर्वोदयी गाँधीजन




वाराणसी।  PM Modi के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान नेता राकेश टिकैत जमकर सरकार पर बरसे। कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर सर्व सेवा संघ परिसर राजघाट और सर्वोदय प्रकाशन को वापस पाने के लिए गाँधीजनो ने विशाल जनसभा आयोजित की। गुरुवार सुबह से ही देश भर से आए सर्वोदयी गाँधीजन जुटने लगे थे। जनांदोलनों से जुड़े सामाजिक संघर्ष के अंतरराष्ट्रीय स्तर के चेहरे आज शास्त्री घाट पर कमर कसके लड़ाई की अगुवाई के लिए दिखे। यूपी के भी प्रमुख जिलों से सामाजिक कार्यकर्ता बनारस में आज हुई इस सभा मे पहुंचे। अगस्त क्रांति 1942 की पवित्र स्मृति में आयोजित सभा में हजारो लोगो ने पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही बीजेपी सरकार के खिलाफ नई आज़ादी की लड़ाई लड़ने को और नया देश निर्माण करने का संकल्प लिया। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र बाबू, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, सन्त विनोबा भावे , बाबू जगजीवन राम, जयप्रकाश नारायण , लालबहादुर शास्त्री की कोशिशों से बनी हुई यह संस्थान धरोहर है। जो आज कुर्सी पर हैं वे इन धरोहर, विरासत को नष्ट कर रहे हैं। योगेंद्र यादव (स्वराज इंडिया) ने कहा आज की सभा में इतनी महिलाएं आई है ये बड़ी बात है। यहां अलग अलग संघर्ष के नेता है। मेधा पाटकर ने कहा कि आज गांधी की सत्याग्रह की सबसे ज्यादा जरूरत है। सभा में प्रमुख रूप से अरुंधति धुरु, फैसल, अफलातून देसाई, सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन पाल, समाजवादी नेता डॉ सुनीलम, प्रो.आनंद कुमार, आशा भोथरा, सुशील बैंनजामिन, धनञ्जय त्रिपाठी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: