} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 31 अगस्त 2023

HT Line पर पेड़ की डाल टूटकर गिरी, आपूर्ति ठप करीब छह घंटे बिजली गुल रही


Varanasi (dil India live). 31.08.2023. राजातालाब में गुरूवार की बीती रात करीब तीन बजे बारिश के दौरान अचानक राजातालाब थाने के पास हाईटेंशन तार पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से करीब छह घंटे बिजली गुल रही. सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि राजातालाब में बीती रात करीब तीन बजे अचानक बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब आधे घंटे चला. इसी बीच पेड़ की टहनी टूटकर एचटी लाइन पर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। इसे सुधारने में करीब छह घंटे का समय लगा. रक्षााबंधन के पर्व पर राजातालाब, रानी बाज़ार समेत आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से हा। इसके चलते लोग परेशान हो गए। इस फीडर से जुड़े क्षेत्र में बिजली गुल रहने से रक्षा बंधन पर लोगों के व्यापार पर असर पड़ा। व्यापारी भी बिजली गुल के चलते दुकानों से बाहर आ गए। वहीं अंधेरा होने से लोगों को परेशानी हुई।

बिजली गुल, रोज की परेशानी

बिजली गुल होना राजातालाब के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। यहाँ बिजली की दिनभर में करीब आधा दर्जन से अधिक बार ट्रिपिंग होना आम हैं। पिछले एक सप्ताह से किसी भी समय अघोषित कटौती बिजली विभाग द्वारा की जा रही हैं। इसके चलते लोग परेशान हैं। वहीं रोजमर्रा का कार्य करने वाले अन्य व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: