} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 3 अगस्त 2023

13-15 August तक अपने घर पर लगायें तिरंगा झंडा

'हर घर तिरंगा' 2.0 अभियान के तहत डाकघरों से होगी तिरंगा की बिक्री

-मात्र ₹25 में डाकघरों से मिलेगा तिरंगा - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव


Varanasi (dil India live). आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत इस बार पुन: हर घर तिरंगा अभियान देश भर में चलाया जायेगा। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 'हर घर तिरंगा' 2.0 अभियान की घोषणा की गयी है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री जी ने देश के सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की हैI वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' 2.0 अभियान में डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगीI इसके तहत  ई-पोस्ट पोर्टल पर 1 अगस्त से राष्ट्रीय ध्वज बिक्री हेतु उपलब्ध है, वहीं वाराणसी में विशेश्वरगंज और कैण्ट स्थित प्रधान डाकघर से भी इसकी बिक्री आरम्भ हो गई है। डाकघर से बिक्री हेतु उपलब्ध तिरंगे की माप 20 X 30 इंच है, जिसे लोगों द्वारा मात्र ₹25/- रूपए में ख़रीदा जा सकता है तथा अपने घर पर लगाया जा सकता है। शीघ्र ही इसे अन्य डाकघरों में भी बिक्री हेतु उपलब्ध कराया जाएगा। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' 2.0 अभियान के अंतर्गत प्रत्येक प्रधान डाकघर में एक सेल्फी पॉइन्ट बनाया जाएगा। जिसमें राष्ट्र ध्वज एवं स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों तथा विशेष आवरणों के फिलेटली फ्रेम शामिल होंगे। नागरिकों को इस सेल्फी पॉइन्ट पर सेल्फी लेने के पश्चात #indiapost4Tiranga, #HarGharTiranga और #HarDilTiranga हैशटैग के साथ इंडिया पोस्ट और अमृत महोत्सव हैंडल को टैग करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करने के लिए भी उत्साहित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अभियान के साथ-साथ डाककर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी के साथ प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाएगा एवं इस दौरान देशभक्ति के गीत बजाए जाएंगे। 
इसी क्रम में डाक विभाग द्वारा विभिन्न स्कूल/ कॉलेजों, अस्पतालों, पुलिस लाइन, पीएसी, सैन्य बलों के कार्यालयों, कोर्ट-कचहरी आदि के साथ साथ सरकारी व निजी क्षेत्र के कार्यालयों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से सम्पर्क कर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि डाक कर्मियों द्वारा अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने और तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: