} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 30 अगस्त 2023

Police भैया को बांधी राखियां, सुरक्षा का मांगा उपहार



Varanasi (dil India live).30.08.2023. पुलिस हमारे समाज में एक बड़े भाई की तरह भूमिका निभाती है और अपराधियों से आमजन की सुरक्षा करती है। इसी संदेश को देने के लिए पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन कार्यालय में एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर के छोटे-छोटे बच्चे अपने टीचर्स के साथ आये और उन्होंने पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन विक्रांत वीर व उपस्थित पुलिस कर्मियों को स्वहस्त निर्मित रक्षा सूत्र को बाधं कर मिठाई खिलाई तथा अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। इस दौरान उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा धन्यवाद अर्पित करते हुए उनकी रक्षा का आश्वासन दिया।



BHU में पीएसी को बांधीं राखी

Varanasi (dil India live). 34 वीं वाहिनी पीएसी में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में एनएमओ-आईएमएस, बीएचयू में अध्ययनरत एमबीबीएस की छात्राओं ने रक्षकों का रक्षा सूत्र कार्यक्रम के अन्तर्गत सेनानायक डडा. राजीव नारायण मिश्र आईपीएस के साथ-साथ वाहिनी के अन्य जवानों को परंपरागत तरीके से माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी.इस दौरान जवानों ने बहनों को सुरक्षा का वचन दिया. आईएमएस बीएचयू की छात्राओं ने समस्त जवानों को मिठाई खिलाई तथा जवानों ने सभी बहनों को चाकलेट प्रदान की. इस मौके पर वाहिनीं सेनानायक डा. मिश्र ने कहा कि पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों में यह समानता है कि दोनो 'इमरजेंसी' सेवाएं प्रदान करते हैं पुलिसकर्मी प्रत्येक पर्व एवं त्यौहारों पर अपने घर परिवार से दूर रहकर जनता की हिफाजत में लगे रहते हैं तथा चिकित्सक रोगियों का निरंतर उपचार करने में व्यस्त रहते हैं व सेवा कर समाज को स्वस्थ रखने में योगदान देते हैं.  वाहिनीं के अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जवान सम्मिलित हुए पूर्ण हर्षोल्लास के साथ एमबीबीएस के अध्यनरत छात्र नवनीत, चैतन्य, सत्यार्थ की अगुवाई में समस्त छात्राओं के साथ-साथ वाहिनी सहायक सेनानायक शिव नारायन व अन्य अधिकारीगणो ने आभार प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं: