शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

Religious News: Navratri में शक्ति, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश, बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

आरम्भ स्पोर्ट्स, फिटनेस एकेडमी एवं मिशन शक्तिसेना की हर घर दुर्गा अभियान की पहल


@dil india live 

(Varanasi). नवरात्रि के अवसर पर बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से आरम्भ स्पोर्ट्स एवं फिटनेस एकेडमी द्वारा मिशन शक्तिसेना अभियान के तहत शनिवार को सारनाथ, आशापुर स्थित राजनाथ उपवन में निःशुल्क बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर एवं शक्ति स्वरूपा नौ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाने के साथ-साथ उनमें निर्भीकता, साहस और आत्मविश्वास का संचार करने का प्रयास किया गया, हर घर दुर्गा की संकल्पना को धरातल पर लाने की मुहिम के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 150 से अधिक बालिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

     शिविर में मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी अजीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सेन्सेई गणेश विश्वकर्मा, सेम्पई शिवम पाण्डेय, सेम्पई पंकज सिंह यादव, आकाश सोनकर, आयुष श्रीवास्तव, प्रशान्त रावत, तृषा यादव एवं प्रशान्त सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के कौशल के साथ सतर्कता, सूझबूझ, साहस और आत्मविश्वास के महत्व से भी अवगत कराया। शिविर का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि बालिकाओं को यह विश्वास दिलाना भी था कि जागरूकता, आत्मबल और सही कौशल के माध्यम से वे कठिन परिस्थितियों का सामना अधिक तत्परता से कर सकती हैं।


 कार्यक्रम संयोजक अखिलेश कुमार रावत ने कहा कि हम हर वर्ष नवरात्रि में नारी शक्ति के साहस और शक्ति को नमन करने निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करते आ रहे है। 

इस अवसर पर आरम्भ स्पोर्ट्स एवं फिटनेस एकेडमी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं संत अतुलानन्द रचना परिषद के सचिव इंजीनियर राहुल सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक अखिलेश रावत एवं अन्य सदस्यों ने कन्याओं का पूजन किया। 


कार्यक्रम में मिशन शक्तिसेना अभियान की सदस्य सीए जमुना शुक्ला, मीनू ग्रोवर, रुबी श्रीवास्तव, समाजसेवी  प्रियंका शर्मा, अमित राय, उपाध्यक्ष, भाजपा काशी क्षेत्र, सत्येन्द्र शर्मा, निदेशक, मेरा देश मेरा दायित्व, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: