} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 29 मार्च 2025

Alvida Alvida माहे रमज़ान अलविदा...

मस्जिदों में अमन-मिल्लत के साथ अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न





मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live). अलविदा जुमा की नमाज वाराणसी शहर में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। रमजान के आखिरी जुमे पर सभी मस्जिदों में अलविदा नमाज अदा की गई। इस दौरान खुतबा पढ़ा गया, अलविदा अलविदा माहे रमज़ान अलविदा....।

शाही मस्जिद ज्ञानवापी और नगवां सिथत मस्जिद हज़रत याकूब शहीद समेत ग्रामीण व शहरी इलाकों के मस्जिदों में काफी भीड़ रही। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मस्जिदों के आस-पास सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी। शहर में पुलिस-प्रशासन अलविदा जुमा को लेकर पहले से ही अलर्ट था। चप्पे-चप्पे पर पीएसी तैनात की गई थी। साथ ही ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही थी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में अलविदा जुमा की नमाज नमाजियों ने ज्ञानवापी मस्जिद में अदा की गई। नमाज के दौरान कही से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। इस दौरान लोगों ने वक्फ बिल का विरोध किया। नमाज के दौरान अमन, मिल्लत और देश व कौम की तरक्की की दुआएं मांगी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: