} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 16 मार्च 2025

वंचित वर्ग के बच्चों संग मनाया त्योहार

इनरव्हील क्लब सृष्टि संग बच्चों में दिखा उत्साह और उमंग

Varanasi (dil India live). एक तरफ होली पर सभी लोग उत्साह उमंग से एक दूसरे को रंग लगाते हैं वहीं दूसरी तरह एक वर्ग ऐसा भी है जो इन खुशियों से दूर रह जाता है। गरीब वंचित वर्ग के बच्चे ज्यादातर त्योहार उत्साह और उमंग के साथ नहीं मना पाते है। ऐसे में होली के अवसर पर इनरव्हील क्लब सृष्टि की ओर से सिग़रा स्थित अस्मिता फाउंडेशन में निवासी बालक बालिकाओं को स्कूल बैग, चप्पलें, चिप्स, चॉकलेट,फ़्रूटी आदि वितरित की गई।क्लब अध्यक्ष छवि अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य था कि ऐसे बच्चों तक पहुंचा जाए जिनका त्योहार गरीबी के कारण उत्साह और उमंग से नही मन पाता। त्यौहार मनाने की असली खुशी इन्ही बच्चों के बीच है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक स्नेहा गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य यामिनी अग्रवाल, प्रियंका यादव आदि उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ गतिविधियाँ की, उपहार दिए, उन्हें गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर उनके साथ होली मनाई। उनकी समस्याओं को जाना और बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा जारी रखने के बारे में समझाया। कार्यक्रम के दौरान सभी बालक बालिकाओं को पक्के कलरों का प्रयोग ना कर, गुलाल से होली मनाने के लाभ के बारे में समझाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: