} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 27 मार्च 2025

DAV PG College के एलुमनी मीट में जुटे पुरातन छात्र

पुरानी यादें हुई ताजा तो आँखों से छलकी खुशियां 


  • Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। डीएवी पीजी कॉलेज में गुरुवार को पुरातन छात्रों की जुटान हुई। आइक्यूएसी के अंतर्गत आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन (एलुमनी मीट) में पुराने छात्रों ने जहाँ एक दूसरे से भूली बिसरी यादों को फिर से ताजा किया तो वहीं कॉलेज परिवार की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। वर्षों बाद जुटे पुरा छात्रों ने कॉलेज से जुड़ी अपनी यादें साझा की तो कुछ की आँखे नम हो गयी। सम्मेलन में कॉलेज के विद्यार्थियों ने पुरा छात्रों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रा शताब्दी दास एवं अनुश्री ने कथक से सबको रिझाया तो वहीं sri बरनवाल ने हरियाणवी लोक नृत्य से सबका मन मोह लिया। शिवम एवं ऋषभ ने गीत प्रस्तुत किया। राहुल ने मोनो एक्टिंग से अपनी छाप छोड़ी।

इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने कहा कि पुरा छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्थान की नींव होते है, उनके उन्नयन से ही संस्थान का उन्नयन जुड़ा होता है। पुरा छात्रों के लिए महाविद्यालय का द्वार हमेशा खुला हुआ है क्योंकि आपकी वजह से ही हमारे महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना पहचाना जाता है। 

महाविद्यालय के मंत्री/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने सभी पुरा छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उपाचार्य द्वय प्रो. संगीता जैन एवं प्रो. राहुल ने सभी पुरा छात्रों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का संयोजन प्रो. विजयनाथ दुबे ने किया। विषय स्थापना आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारुल जैन, स्वागत चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तरु सिंह ने दिया। कार्यक्रम में समस्त विभागाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: