} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 26 मार्च 2025

VKM Varanasi main हुई क्रिएटिव राइटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता

बीएचयू की अर्पणा आनन्द प्रथम तथा डीएवी के विशाल कुमार रहें द्वितीय



Varanasi (dil India live). वसन्त कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी में 25 march को शुरू हुए अर्थशास्त्र विभाग के अकादमिक मंच ‘Ecotalks’ के तहत् द्वि-दिवसीय युवा महोत्सव ‘अर्थोत्सव’ कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 मार्च को क्रिएटिव राइटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्राओं के अतिरिक्त बी.एच.यू, आर्य महिला पी.जी. काॅलेज, वसन्ता काॅलेज फाॅर वुमेन एवं डी.ए.वी.पी.जी. काॅलेज, वाराणसी के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम के प्रथम चरण में क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में कुल 50 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अर्पणा आनन्द, छात्रा, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने प्रथम तथा विशाल कुमार, छात्र, डी.ए.वी.पी.जी. काॅलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतिस्पद्र्धा के निर्णायक मंडल प्रो. नीहारिका लाल, डाॅ. सुमन सिंह, डाॅ. अंजुलता सिंह रहे। कार्यक्रम के दूसरे चरण में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कुल 39 छात्र/छात्राओं ने उत्सुकतापूर्वक सहभागिता की। इस स्पर्धा के निर्णायक मंडल प्रो. इन्दु उपाध्याय, विभागाध्यक्षा, अर्थशास्त्र विभाग, व.क.म., डाॅ. विजय कुमार, असिस्टेण्ट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, व.क.म.,डाॅ. रितेश कुमार यादव, सबा परवीन, अनीता प्रजापति रहे। इस प्रतिस्पद्र्धा में अर्थशास्त्र विभाग,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के उज्ज्वल तिवारी प्रथम व अर्थशास्त्र विभाग, बी.एच.यू. की ही अमिषा नारायण ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रो. अनूप कुमार मिश्रा, (विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग डी.ए.वी.पी.जी. काॅलेज) विशिष्ट अतिथि रहे। प्रो. अनूप ने अर्थोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय की सराहना की तथा पार्लियामेंट्री डिबेट जैसी प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए भविष्य में इस प्रकार के अनेक कार्यक्रम को आयोजित कराने की बात कही। इस द्वि-दिवसीय अर्थोत्सव में अर्थशास्त्र विभाग की छात्राओ ं- दिव्यांशी, जया, श्वेता, संज्ञा, सेजल, भार्गवी, मधुमिता, शिवांगी एवं अपराजिता इत्यादि ने अपनी सक्रिय एवं ऊर्जावान भूमिका से कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम का सुचारू रूप से सुगठित संचालन महाविद्यालय की छात्रा सुश्री दीक्षा एवं वैष्णवी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: