} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 5 मार्च 2025

Inter School Cricket टूर्नामेंट में सेंट पॉल चैंपियन

अर्पिता को उम्दा गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए दिया गया गर्ल ऑफ़ द मैच

Sonbhadra (dil India live). 3rd इंटर स्कूल टूर्नामेंट सेंट पॉल स्कूल रामगढ़, सोनभद्र में 3, 4 और 5 मार्च को सोनभद्र क्रिकेट स्टेडियम में किया गया। बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग के अंडर 15 टूर्नामेंट के इस आयोजन में चतरा ब्लॉक के 8 इंग्लिश मीडियम स्कूलों ने हिस्सा लिया। जिसमें बालिका वर्ग में सोनभद्र  ड्रीम स्कूल और सेंट पॉल स्कूल का फाइनल मैच हुआ। इस मैच को सेंट पॉल स्कूल ने 10 रन से जीता। गर्ल ऑफ़ द मैच अर्पिता पाल को उम्दा गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए दिया गया। बालक वर्ग में स्काई मॉडल स्कूल बनाम डिप्स कॉन्वेंट सेमी फाइनल मैच हुआ। जिसमें स्काई मॉडल ने 63 रन से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल सेंट पॉल स्कूल बनाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच में हुआ। जिसमें सेंट पॉल स्कूल ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल को आठ रनों से हराया। 4/3/2025 को दिन में 11:00 बजे डिप्स कान्वेंट स्कूल और सेंट पॉल स्कूल का मैच खेला गया। सेंट पॉल स्कूल ने 17 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच आकाश यादव को दिया गया। इस मैच में अंपायर के तौर पर लव कुश, बच्चे लाल पॉल, चंद्र प्रकाश और प्रशांत थॉमस ने अंपायरिंग की। सेंट पॉल स्कूल के प्रिंसिपल गोरेटी असमपुर डेवलपमेंट इंडिया के डायरेक्टर अजय दत्त ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। इस कार्यक्रम में चंद्रशेखर डोगरा, ममता, राजमती, स्वामी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: