} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 9 मार्च 2025

फिर बेलगाम हुए अपराधी कारोबारी को मारी गोली

बड़ागांव में बाइक सवार तीन हमलावरों ने कारोबारी को मारी गोली






Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक में रविवार को बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक सराफा कारोबारी को सरेराह गोली मार दी। गोली युवक के कंधे पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते पुलिस सक्रिय हो गयी। बड़ागाँव के अहरक में बदमाशों की गोली से घायल लोगों को देखने अपर पुलिस आयुक्त डॉ. एस. चिनप्पा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना की संपूर्ण जानकारी ली।

उधर बड़ागांव पुलिस ने घायल सर्राफ विकास पुत्र सियाराम को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की पड़ताल समाचार लिखे जाने तक कर रहे थे। एसीपी और एडीसीपी अहरक गांव में दो थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस विवाद समझने के साथ ही हमलावरों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाला और हमला करने वाले की तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: